Anupama New Entry: शो में नयी एंट्री से बदलेगी कहानी, अनु की जिंदगी में ये शख्स देगा दस्तक, होगा हंगामा

अनुपमा में आने वाला महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना को पता चलता है कि अनु मुंबई में है और वह उसके साथ जाकर रहने का फैसला करती है. प्रार्थना किसी को बिना बताए मुंबई चली जाएगी. दूसरी तरफ अनु से प्रेम मिलता है. अब शो में नयी एंट्री हो रही है.
Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु मुंबई आ चुकी है. वहां उसकी जिंदगी काफी संघर्ष से भरी हुई है. अनु अपने परिवार के बिना अपनी आगे की जिंदगी जी रही है. दूसरी तरफ प्रार्थना मां बनने वाली है. अंश उसके बच्चे को अपना नाम देना चाहता है क्योंकि अब वह गौतम के साथ नहीं रहना चाहती. आने वाला एपिसोड काफी शॉकिंग होने वाला है और दर्शक एक नये किरदार की एंट्री देखेंगे. शो में दिखाया जाएगा कि मनोहर को उसका बेटा पैसों के लिए धमकाता है. वह अपने पिता से घर बेचकर उसे पैसे देने के लिए कहता है. उसे अपने पिता की भावनाओं की कोई फ्रिक नहीं है. मनोहर बहुत हेल्पलेस फील करता है.
अनुपमा में होगी नयी एंट्री
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मनोहर का साथ अनु देती है. जब उसे इस बारे में पता चलता है तो वह मनोहर का साथ देती है. वह उससे कहती है कि वह अकेले नहीं है और इस अन्याय का सामना उसे नहीं करना चाहिए. अनु की बात मानकर मनोहर अपने बेटे से सामना करने के लिए तैयार हो जाता है. दूसरी तरफ प्रार्थना, गौतम से तलाक चाहती है. माही, प्रेम का प्यार पाने में लगी हुई है और वह हर कोशिश कर रही है प्रेम उसका हो जाए. पराग, राही के लिए डांस अकेडमी खोलना चाहता है.
प्रार्थना जाएगी मुंबई
सीरियल में दिखाया जाएगा कि गौतम, प्रार्थना और अंश पर इल्जाम लगाता है. अंश, गौतम से प्रार्थना को बचाने की कोशिश करता है. वह शाह हाउस छोड़ने का फैसला करता है. हालांकि गौतम, प्रार्थना और उसके बच्चे को धमकाता है कि वह उसे और उसके बच्चे को मार देगा. वह कार से कूद जाती है और उसके पेट में दर्द होने लगता है. प्रार्थना को पता चलता है कि अनु मुंबई में है और वह उसके साथ जाकर रहने का फैसला करती है. प्रार्थना किसी को बिना बताए मुंबई चली जाएगी. दूसरी तरफ अनु से प्रेम मिलता है. अनु कहती है कि वह इस मुलाकात के बारे में राही को कुछ ना बताए.
यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










