Anupama Maha Twists: रजनी की बातों में आकर अनुपमा करेगी बड़ा ऐलान, उधर गौतम के बहकावे में तोषु देगा पूरे शाह परिवार को जहर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Dec 2025 4:49 PM
अनुपमा सीरियल महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Maha Twists: अनुपमा रजनी की चालों में फंसती जा रही है और वरुण-भारती की शादी का ऐलान कर देगी. वहीं, तोषु की खतरनाक साजिश से पूरे शाह परिवार की जान खतरे में जा सकती है.
Anupama Maha Twists: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा की कहानी में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है. अनुपमा अनजाने में रजनी के बिछाए जाल में फंसती जा रही है, लेकिन उसे अब तक यह एहसास नहीं हुआ है कि रजनी उसकी दोस्त बनकर लगातार उसका इस्तेमाल कर रही है. सहेली के भेष में रजनी, अनुपमा की कमजोरियों तक पहुंच बना चुकी है और धीरे-धीरे उसकी जिंदगी को चारों तरफ से घेर रही है.
अब तक आपने देखा कि रजनी, अनुपमा से कुछ अहम पेपर्स पर साइन करवाने की कोशिश करती है. वहीं दूसरी तरफ वरुण और मंगेश के बीच टकराव हो जाता है. मंगेश, अनुपमा और भारती पर हाथ उठाने की कोशिश करता है, लेकिन वरुण समय पर पहुंचकर मंगेश की जमकर धुलाई कर देता है. वरुण का यह अंदाज देखकर अनुपमा काफी खुश हो जाती है. इसी बीच रजनी एक नई चाल चलते हुए अनुपमा के सामने भारती और वरुण की शादी का प्रस्ताव रख देती है. आगे क्या होगा, आइए बताते हैं.
अनुपमा करेगी भारती की शादी का ऐलान
रजनी की बातों में आकर अनुपमा तुरंत भारती से मिलने जाती है और ऐलान कर देती है कि वह भारती की शादी वरुण से करवाएगी. यह सुनकर भारती शर्म से लाल हो जाती है, जबकि शादी की बात सुनते ही वरुण के होश उड़ जाते हैं. वरुण को डर सताने लगता है कि कहीं पैसों के चक्कर में वह अपनी जिंदगी ही बर्बाद न कर बैठे.
दूसरी ओर रजनी दावा करती है कि वह किसी भी हालत में वरुण और भारती की शादी नहीं होने देगी. आने वाले एपिसोड्स में यह ट्रैक और भी ज्यादा ड्रामेटिक होने वाला है.
अंश के बिजनेस में आएगा सुधार
वहीं प्रेम और राही की कहानी में भी नया मोड़ आने वाला है. दोनों को एक बार फिर से साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जहां प्रेम राही को पढ़ाई के लिए मोटिवेट करता नजर आएगा. दूसरी तरफ अंश का बिजनेस दोबारा पटरी पर लौटता है, जिससे प्रार्थना बेहद खुश हो जाती है और यह खुशखबरी परिवार को बताती है.
लेकिन खुशी ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है.
तोषु देगा शाह परिवार को जहर देने की कोशिश
अंश के बिजनेस को दोबारा बर्बाद करने के इरादे से गौतम, तोषु को भड़काता है. गौतम के बहकावे में आकर तोषु अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचता है. अंश के बिजनेस पर कब्जा जमाने के लिए तोषु पूरे शाह परिवार को जहर देने का खतरनाक कदम उठाने वाला है, जिससे पूरे परिवार की जान खतरे में पड़ जाएगी.
इसी बीच प्रार्थना के बेबी शॉवर के मौके पर अनुपमा एक बार फिर घर लौटेगी. इस दौरान रजनी भी अनुपमा के साथ अहमदाबाद जाएगी. कोठारी परिवार के जश्न में दोनों शामिल होंगी, जहां रजनी की नई साजिशें सामने आने वाली हैं.
राही के टीचर को भड़काने की कोशिश करेगा गौतम
उधर प्रेम और राही को अलग करने के लिए गौतम एक और खतरनाक खेल खेलने वाला है. वह राही के टीचर को गुमराह करता है और दावा करता है कि राही टीचर से मिलने के बाद कुछ ज्यादा ही खुश रहने लगी है. गौतम टीचर को यकीन दिलाने की कोशिश करेगा कि राही उससे प्यार करती है. यह गलतफहमी जल्द ही बड़ा रूप लेगी और प्रेम-राही के रिश्ते पर भारी पड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










