Anupama: लीप से पहले ऐसे खत्म होगा अनुपमा और अनुज का रिश्ता! शाह-कपाड़िया परिवार से तोड़ेगी सारे रिश्ते

Updated:
विज्ञापन
Anupama: लीप से पहले ऐसे खत्म होगा अनुपमा और अनुज का रिश्ता! शाह-कपाड़िया परिवार से तोड़ेगी सारे रिश्ते

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में वनराज और पूरा परिवार अनुपमा को दोषी मानता है. वनराज अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालता है. वह उसे पनौती कहता है. अनुपमा का बेटा तोशु भी अपनी मां को बुरा-भला कहता है. लीला भी अनुपमा पर आरोप लगाती है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर टेलीविजन शो अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में है. शो में पांच साल का लीप आएगा और कहानी नयी हो जाएगी. मेकर्स नये कास्ट की खोज में लगे है और कुछ नाम सामने भी आ चुके है. नया प्रोमो सामने आ गया है कि जिसमें अनुपमा अमेरिका में दिख रही है. वहां अनुज भी है, लेकिन दोनों अलग-अलग है. अनुपमा वहां एक वेट्रेस बनकर काम करती है और अपनी नयी पहचान बनाती दिखेगी. हालांकि फैंस के दिमाग में सवाल है कि अनुज जो उसका हमेशा साथ देता है, वो अनुपमा का साथ कैसे छोड़ देगा. हालांकि इससे मेकर्स अब धीरे-धीरे पर्दा हटा रहे हैं. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प और रोमांचक होने वाला है.

अनुपमा ने बचाई सबकी जान

अनुपमा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है, लेकिन कुछ समय से शो की टीआरपी गिर गई है. मेकर्स वापस नंबर वन वाला स्थान हासिल करने के लिए नये ट्विस्ट ला रहे हैं. हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि किंजल, अनुपमा, छोटी अनु और परी को एक दुर्घटना का शिकार हो जाते है. कार एक पेड़ से टकराती है और चट्टान से गिरने वाली होती है. अनुपमा छोटी अनु को कार का दरवाजा खोलने और बाहर निकलने के लिए कहती है. दरवाजे बंद हो जाते है और अनुपमा किंजल को बाहर निकाल देती है और परी को उसे देती है. उसके बाद वो छोटी अनु को बचाती है.

शाह हाउस से रिश्ता तोड़ेगी अनुपमा

शाह हाउस में वनराज और पूरा परिवार अनुपमा को दोषी मानता है. वनराज अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालता है और उसे पनौती कहता है. अनुपमा का बेटा तोशु भी अपनी मां को बुरा-भला कहता है. लीला भी अनुपमा पर आरोप लगाती है. वनराज अनुपमा से कहता है कि वह हमेशा उनकी जिंदगी के पीछे पड़ी रही है. किंजल अपनी बात रखने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी बात कोई नहीं सुनता. वनराज कहता है कि अनुपमा को शाह परिवार से सारे रिश्ते तोड़ने होंगे. वनराज कहता है कि जो कोई भी अनुपमा के साथ रिश्ता रखना चाहता है वह शाह का घर छोड़ सकता है.

Also Read: Anupama Upcoming Twist: लीप के बाद अनुपमा की कहानी होगी ऐसी! सिर्फ ये शख्स देगा साथ, आएगा 4 बड़े ट्विस्ट

अनुपमा के बारे में बुरी बात कहेगी छोटी अनु

अनुपमा सबकी बातें सुनकर बेहद दुखी होती है. अनुपमा कहती हैं कि उनका दिल कई बार टूटा है और घर में जो कुछ भी होता है उसके लिए हमेशा उन्हें ही दोषी ठहराया जाता है. अनुपमा रोती है और कहती है कि अब बहुत हो गया और अब समय है कि वो वापस चली जाए. अनुपमा कहती है कि वो अब सारे रिश्ते इस घर से तोड़ रही है और वो वापस कभी नहीं आएगी. वहीं, कपाड़िया हाउस में छोटी अनु, अनुज से कहती है कि कैसे अनुपमा ने उसे सबसे आखिरी में बचाया. मालती देवी अनुज के कान भरेगी कि अनुपमा हमेशा शाह हाउस को प्राथमिकता देती रहती है.

अनुपमा और अनुज का रिश्ता होगा खत्म!

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पति अनुज से पूछेगी कि क्या उसे भी लगता है कि उसने छोटी अनु की जान, जान बूझकर खतरे में डाली होगी? इसपर अनुज कहेगा हां. कहा जा रहा है कि इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ जाएगी और उसके बाद लीप आएगा. लीप के बाद कहानी नयी दिशा में आगे बढ़ेगी. बता दें कि लीप के बाद अस्मि देव शो को छोड़ देगी और उसका किरदार ऑरा भटनागर निभाएंगी. ऑरा को बैरिस्टर बाबू और सुहागन जैसे शो में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola