Anupama: काव्या ने रूपाली गांगुली को दो-मुंहा कहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुख होता था जब…

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Oct 2024 4:38 PM

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में काव्या का रोल निभाने वाली मदालसा शर्मा ने बीते दिनों रूपाली गांगुली को दो-मुंहा कहा था. अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ये क्यों कहा.

विज्ञापन

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. इसलिए तो टीआरपी लिस्ट में ये नंवर वन पर बना रहता है. साराभाई वर्सेज साराभाई के बाद, रूपाली गांगुली को राजन शाही शो के साथ सफल होने का दूसरा मौका मिला. उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना बन गया. हालांकि हाल ही में दो बड़े स्टार्स ने शो को अलविदा कह दिया. इसमें सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा का नाम शामिल है. काव्या का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने कहा, उनके किरदार में ज्यादा कुछ करने को नहीं था, इसलिए मेकर्स के साथ ये फैसला लिया.

रूपाली गांगुली को क्यों मदालसा ने कहा था दो-मुंहा

एक इंटरव्यू में मदालसा शर्मा को अनुपमा के कलाकारों को एक वर्ड में डिस्क्राइब करने के लिए कहा गया. जिसमें उन्होंने रूपाली गांगुली को दो-मुंहा कहा. अब, एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, कई बार उन्हें दुख होता था जब उन्हें पता चलता था कि रूपाली गांगुली उनकी पीठ पीछे बात कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए बोली गई बातें अच्छी नहीं थी और जब मुझे ये पता चला तो सवाल भी किया कि क्यों.

पीठ पीछे बात करने वालों पर क्या बोली मदालसा शर्मा

मदालसा ने आगे कहा, “सबसे पहले, मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है, हम अभिनेता हैं हम एक साथ काम करते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए मुझे काफी आश्चर्य हुआ कि ऐसा भी हो सकता है. अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो शायद मुझे समझ आएगा कि कोई मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है, लेकिन जब मैंने कुछ किया ही नहीं है. तब मुझे ये सब पसंद नहीं है. हिम्मत है, तो आप इसे मेरे चेहरे पर आकर बोले. हालांकि अभिनेत्री ने बाद में क्लियर किया कि उनकी पीठ पीछे जो बातें कही गईं, वे अपमानजनक नहीं थीं, बल्कि कुछ ऐसी बातें थीं, जिससे गलत संचार हो सकता है.

Also Read- Anupama Twist: शो में इस नये एंट्री से मचेगा हंगामा, आशा भवन से अपनी मां को धक्के मारकर निकालना चाहता है तोशू

Also Read- Anupama Twist: लीप से पहले खत्म हो जाएगा शाह परिवार का नामो-निशान, क्या आध्या की होगी मौत?

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola