Anupama Twist: लीप से पहले खत्म हो जाएगा शाह परिवार का नामो-निशान, क्या आध्या की होगी मौत?

anupama
‘अनुपमा’ का नया प्रोमो देखकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे. प्रोमो में आध्या, अंश, माही सब आग से घिरे दिख रही है. अब वो बच पाते हैं या नहीं, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.
Anupama Twist: सीरियल ‘अनुपमा’ में 15 साल का लीप आएगा, ऐसी चर्चा कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही है. कहा ये भी जा रहा है कि अनुज और अनु के अलावा मेकर्स सारे कास्ट को रिप्लेस कर देंगे. साथ ही काजल नाम की लड़की की एंट्री होगी, जो लीड़ रोल प्ले करेगी. हालांकि मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं कहा है. इस बीच शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें आशा भवन में एक बड़ा हादसा होते दिखेगा.
आध्या फंस जाएगी आग में
सीरियल के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि अनुज बिजनेस ट्रिप के लिए मुंबई में है और अनु से फोन पर बात करता है. अनुज उससे कहता है, तुम और मैं अलग नहीं हैं, लेकिन तुम्हारे और मेरे फिर से मिलने की तैयार कैसी चल रही है. इसपर अनु कहती है, बस दूल्हे का इंतजार है. उसके बाद अनुज, आध्या के बारे में पूछता है. अनु कहती है वो बच्चों के साथ खेल रही है. इसपर अनुज कहता है, अब सबकुछ ठीक हो रहा है, अनु की रसोई, तुम और आध्या. इतना कहते ही आध्या की चीख अनु को सुनाई देती है.
क्या खत्म होगा शाह परिवार का वंश
अनुपमा मुड़कर देखती है कि जहां बच्चे घर में खेल रहे होते है, वहां आग लग जाती है. सारे बच्चे उसमें फंस जाते हैं और चिल्लाने लगते है. अनु उन्हें बचाने जाती है और तभी आग की लपटें तेज हो जाती है. इस प्रोमो पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या लीप से सारे लोग मर जाएंगे. क्या शाह परिवार का वंश खत्म हो जाएगा. हालांकि 15 साल की लीप को लेकर मेकर्स ने चुप्पी बनाए रखा है. फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सच में 15 साल का लीप आएगा और काजल की एंट्री होगी. फिलहाल सारे सवालों का जवाब जानने के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.
Also Read- Anupama Twist: अनु और अनुज की होगी फिर से शादी, क्या उनकी खुशियों को लगेगी किसी की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










