Anupama: अनुज की मां मालती देवी ने अनुपमा संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रूपाली गांगुली इमोशन से संवाद...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अनुपमा में मालती देवी, अनुज की मां है. उन दोनों के बीच अनुपमा ने ही सबकुछ ठीक किया था और वो ही उसे कपाड़िया हाउस लेकर आई थी. मालती देवी के कपाड़िया हाउस आने के बाद से वो अक्सर कोशिश करने लगी कि अनुज और अनुपमा अलग हो जाए.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. सीरियल में लीप आने के बाद कहानी दर्शकों को एकदम फ्रेश लग रही है. यही वजह है कि शो एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक की जगह पर आ गई है. सीरियल ने एक बार फिर से सारे शोज को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका में अनुपमा और अनुज है, लेकिन दोनों अलग-अलग. अनुज की जिंदगी में श्रुति है, जिससे वो शादी करने वाला है. इन सब बातों से अनुपमा अनजान शेफ बनने का सपना देख रही है. आध्या क मुलाकात अनुपमा से हो गई है, लेकिन वो उससे नफरत करती है. आने वाला एपिसोड खूब सारे मसालेदार ट्विस्ट से भरा हुआ है. इस बीच दर्शक अनुज की मां मालती देवी को देखने का इंतजार कर रहे हैं.

मालती देवी करेंगी अनुपमा में कमबैक?

अनुपमा में मालती देवी, अनुज की मां है. उन दोनों के बीच अनुपमा ने ही सबकुछ ठीक किया था और वो ही उसे कपाड़िया हाउस लेकर आई थी. मालती देवी के कपाड़िया हाउस आने के बाद से वो अक्सर कोशिश करने लगी कि अनुज और अनुपमा अलग हो जाए. आखिरकार वो और बरखा अपने मकसद में कामयाब हो गए और दोनों अलग हो गए. कहा जा रहा है कि लीप के बाद मालती और बरखा मिलकर इंडिया में अनुज का बिजनेस संभालते है. अभी तक मालती को दोबारा शो में दिखाया नहीं गया है, लेकिन इनता तय है कि वो शो में बनी हुई है.

अपरा मेहता ने रूपाली गांगुली को लेकर कही ये बात

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो अपरा मेहता ने रूपाली गांगुली की अभिनय क्षमता पर चर्चा करते हुए उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ की. उन्होंने रूपाली के गुजराती और हिंदी के मिश्रण में सहजता से संवाद प्रस्तुत करने और उन्हें पूरे इमोशन से कहने की क्षमता की सराहना की. साथ ही एक्ट्रेस ने मालती देवी के किरदार निभाने में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला. गुरु मां जैसी भूमिकाओं के साथ शुरुआती सहजता के बावजूद मालती देवी के नेगेटिव गुणों को अपनाने के लिए समर्पित प्रयास और सावधानीपूर्वक तैयारी की आवश्यकता थी.

Also Read: Anupama 5 Twist: अनुपमा से बदला लेगा अनुज! अपनी ही मां की दुश्मन बनेगी आध्या, माया की तरह विलेन बनेगी श्रुति

अपरा मेहता को मिला था पहले इस शो का ऑफर

अपरा मेहता ने बताया कि उन्हें पहले “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में एक कैमियो रोल के लिए संपर्क किया गया था. हालांकि अनुपमा का हिस्सा बनने के लिए एक्ट्रेस की मां ने उन्हें कहा था. अनुपमा में शामिल होने का निर्णय उनकी मां की सिफारिश से प्रभावित था, जो इसे प्रतिष्ठित “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के बाद भागीदारी के योग्य शो मानती थी. जिसके बाद अपरा ने सीरियल में दो महीने के कैमियो के लिए मान गई. हालांकि बाद में उनका किरदार आगे बढ़ा दिया गया.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (शहजादा धामी) अमेरिका में हनीमून के लिए जाएंगे और रोहित (शिवम खजुरिया) के लापता होने के बाद सदमे से बाहर निकलने के लिए रूही (प्रतीक्षा होनमुखे) को भी उनके साथ भेजा जाएगा. अभीरा, अरमान, रूही और रोहित को अमेरिका में ढूंढेंगे. हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, अरमान और अभीरा अनुपमा और अनुज को फिर से मिलाने में भी मदद करेंगे. वे उन दोनों को एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का एहसास कराने और जोड़ी को फिर से मिलाने में मदद करेंगे. अनुपमा के नए कलाकारों की बात करें तो त्रिशान शाह, दिशी दुग्गल, चांदनी भगवानानी, आध्या बारोट ने हाल ही में शो में एंट्री की है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola