Anupama Latest Episode: अनुज-अनुपमा की प्रेम कहानी में लगेगा ब्रेक! पारितोष की बातों से किंजल को लगा झटका

Anupama Latest Episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी अपनी बेटी किंजल की बात मान जाती है. राखी किंजल से कहती है कि उसके शाह हाउस में रहने से कोई समस्या नहीं है.
Anupama Latest Episode: रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में एक बार फिर से दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने मिलने वाला है. आनेवाला एपिसोड फुल ऑन ड्रामे से भरा हुआ है. किंजल की प्रेग्नेंसी को लेकर राखी दवे अनुपमा के सामने एक बात रखती है. इसपर बा भी राखी का साथ देती नजर आएगी.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी अपनी बेटी किंजल की बात मान जाती है. राखी किंजल से कहती है कि उसके शाह हाउस में रहने से कोई समस्या नहीं है लेकिन अनुपमा के वहां नहीं रहने से उसका ख्याल कौन रखेगा. वो कहती है कि अनुपमा के अलावा किंजल की देखभाल कोई नहीं कर सकता. इसपर किंजल उससे कहती है कि अगर उसे कोई दिक्कत होगी तो वो उससे मिलने चली जाएगी.
अनुपमा राखी की बातें सुनकर थोड़ा हैरान रह जाती है लेकिन वो कुछ कहती नहीं. राखी सबसे कहती है कि अब से वो अपनी बेटी से मिलने आती रहेगी और उसे कोई रोकेगा नहीं. इधर लीला, राखी की बातों के बारे में सोचती है. उसे लगता है कि राखी का कहना इस बार सही है. वहीं, अगर बा ऐसा कहती है तो अनुज-अनुपमा की प्रेम कहानी में ब्रेक लग जाएगा.
Also Read: Anupama 4 March: राखी दवे की बड़ी चाल, किंजल को शाह परिवार से अलग करने को लेकर बनाया ये प्लान
वहीं, किंजल अपनी मां बनने की खुशी को पारितोष से शेयर करती है. लेकिन तोशू कहता है कि अभी वो पिता बनने के लिए तैयार नहीं है. पारितोष, किंजल से कहता है कि अभी वो बच्चे की जिम्मेदारी नहीं ले सकता. किंजल उसकी बातें सुनकर दुखी हो जाती है औऱ दोनों में इस बात को लेकर बहस हो जाता है. हालांकि वो बच्चे को दुनिया में लाने का फैसला करती है. परितोष उससे कहता है कि तब वो उससे कुछ उम्मीद ना करें.
शाह परिवार में खुशियों का माहौल है. वनराज और अनुपमा पहली बार माता-पिता बनने के अपने अनुभव को सबसे शेयर करते है. लीला दोनों को नार्मल बातें करते देख खुश होती है. अनुपमा के अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारितोष अपनी मन की बात पूरे परिवार को बताता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




