एक क्लर्क के बेटे से लेकर 200 करोड़ रुपये के क्लब तक, The Kashmir Files की सफलता पर भावुक हुए अनुपम खेर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Mar 2022 1:57 PM
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अनुपम खेर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं.
विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म हर दिन नयी उच्चाई पर पहुंच रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म में अनुपम खेर की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है. 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अनुपम खेर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं.
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी कुछ अनदेखी तसवीरें शेयर की. इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, “#Saaransh से #TheKashmirFiles तक; एक बार की बात है # बिट्टू नाम का एक #कश्मीरी पंडित लड़का था. उनके पिता एक लिपिक थे, जिनका नाम #पुष्करनाथ था. बिट्टू ने बहुत मेहनत की और #अनुपमखेर नाम के अभिनेता बने. उन्होंने कड़ी मेहनत करना जारी रखा और 38 वर्षों में #522 फिल्में कीं. फिर #कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के बारे में #TheKashmirFiles नाम की एक फिल्म आई. इसमें उन्हें लीड रोल दिया गया था. उन्होंने इस फिल्म को सचमुच अपने खून और आत्मा दी और चरित्र का नाम #पुष्करनाथ रखने का फैसला अपने पिता और लाखों अन्य #कश्मीरियों को श्रद्धांजलि के रूप में किया, जो आतंकवादियों की भयानक और मूर्खतापूर्ण हिंसा के शिकार थे. दुनिया से जुड़े पीड़ितों का दर्द, सच्चाई और त्रासदी. पूरी दुनिया में लोगों ने इसे अपनी त्रासदी बना लिया. बिट्टू की फिल्म आज जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है. एक क्लर्क के बेटे से लेकर 67 साल के #200 करोड़ क्लब के सदस्य तक सपने ही बनते हैं. इसे परम #KuchBhiHoSaktaHai कहा जाता है. जय हो! शुक्रिया.”
https://www.instagram.com/p/Cbe_O8UMMGS/
‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है. फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों की पहली पीढ़ी के वीडियो साक्षात्कार पर आधारित है. यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की एक दिल दहला देने वाली कहानी है, जो लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर भी सवाल उठाती है.
https://www.instagram.com/p/CbgfJ19q8ZF/
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने जी स्टूडियोज, आईएएमबुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत निर्देशित किया है. कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती के रूप में ब्रह्मा दत्त, अनुपम खेर पुष्करनाथ के रूप में, दर्शन कुमार कृष्ण पंडित के रूप में, पल्लवी जोशी राधिका मेनन के रूप में, भाषा सुंबली श्रद्धा पंडित के रूप में, चिन्मय मंडलेकर फारूक मलिक उर्फ बिट्टा (फारूक अहमद डार से प्रेरित), पुनीत इस्सर के रूप में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










