ePaper

अंकिता लोखंडे ने शेयर की पिंक आउटफिट में अपनी Photos, फैंस बोले अरे पिंकी . . .

Updated at : 12 Nov 2020 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे ने शेयर की पिंक आउटफिट में अपनी Photos, फैंस बोले अरे पिंकी . . .

Ankita Lokhande, Ankita Lokhande latest photoshoot, Ankita Lokhande instagram photos: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के बाद उनके फैंस उन्हें ढेर सारे कमेंट्स और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. आपको बता दें हाल में अंकिता ने अपनी तस्वारें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रही है. तस्वीरों में अंकिता को बेबी पिंक आउटफिट पहनकर फोटोशूट करवाया है. अंकिता को इस फोटोशूट में पोज देते हुए देखा जा सकता है. अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अंकिता ने लिखा,“Think pink 💓.

विज्ञापन

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के बाद उनके फैंस उन्हें ढेर सारे कमेंट्स और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. आपको बता दें हाल में अंकिता ने अपनी तस्वारें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रही है. तस्वीरों में अंकिता को बेबी पिंक आउटफिट पहनकर फोटोशूट करवाया है. अंकिता को इस फोटोशूट में पोज देते हुए देखा जा सकता है. अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अंकिता ने लिखा,“Think pink 💓.

https://www.instagram.com/p/CHc3WNThapQ/?utm_source=ig_embed

हाल ही में अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ तस्वीर पोस्ट की थी

अंकिता लोखंडे ने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट की है. इसमें वह विकी जैन की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया है, मेरी बेबी यहां है. कुछ दिन पहले उन्होंने फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे सोफा पर बैठे नजर अ रहे थे. कैप्शन की जगह रेड हार्ट बनाया था.

https://www.instagram.com/p/CHS3I5jBvld/

टैलेंट हंट रियलिटी शो से की थी अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत

अंकिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टैलेंट हंट रियलिटी शो आईडिया जी सिनेस्टार से की थी। इसके बाद बाद अंकिता को टीवी की दुनिया सबसे पहला और बड़ा ब्रेक एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में मिला. इस शो में अंकिता ने दो भूमिकायें अदा की थी, अर्चाना और अंकिता की. अंकिता इस शो से करीबन 5 वर्ष तक जुड़ी रही. अंकिता इस शो से बेहद लोकप्रिय हुई और उन्हें घर–घर अर्चना नाम से पहचाना जाने लगा.

वर्ष 2011 में अंकिता डांस रियल्टी शो झलक दिखला जा सीजन 4 में नजर आयीं. इसी साल अंकिता रियल्टी शो कॉमेडी सर्कस में कपिल शर्मा के साथ स्टैंडअप कॉमेडी करती हुई भी दिखाई दी थीं.

वर्ष 2013 में एकता कपूर की फिल्म एक थी डायन को प्रमोट करने के लिए अंकिता एकता कपूर द्वारा निर्मित मिनी सीरिज ‘एक थी नायका’ में भी नजर आयीं थी, इसमें अंकिता ने प्रज्ञा की भूमिका अदा की थी.

फिल्मों में कदम रख चुकीं हैं अंकिता

पिछले साल रिलीज फिल्म मणिकर्णिका से अंकिता ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद इस साल रिलीज बागी 3 में भी वो नजर आ चुकीं हैं. आने वाले दिनों में भी अंकिता फिल्मों में काम करती नजर आएंगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola