एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी Ankita Lokhande, इस रियालिटी शो ने बदली किस्मत, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज बिग बॉस 17 के घर में अपना जन्मदिन मना रही हैं. पवित्र रिश्ता के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाली अंकिता ने रियालिटी शोज से लेकर कई फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि शुरुआत में अभिनेत्री एक्टिंग में जाना नहीं चाहती थी. आइये जानते हैं उनके बारे में…

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन-दिनों बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचा रही हैं. एक्ट्रेस कभी अपने झगड़ों से तो कभी स्टाइलिश अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.

अंकिता लोखंडे सबसे ट्रेंडिंग प्रतियोगियों में से एक रही हैं. अभिनेत्री ने मनोरंजन इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

अंकिता का असली नाम तनुजा लोखंडे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निकनेम अंकिता है. जब वह टेलीविजन फील्ड में आईं तो उन्होंने इसी नाम को चुना. इंदौर वह जगह है, जहां से अभिनेत्री रहती है. उनके पिता शशिकांत लोखंडे एक बैंकर थे और मां वंदना एक शिक्षिका थीं. उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता लोखंडे ने कभी भी एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था. वह एक एयर होस्टेस बनने की ख्वाहिश रखती थी और ऐसा करने के लिए उन्होंने फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग में दाखिला लिया.

अपने प्रशिक्षण के दौरान, अंकिता ने इंदौर में भारत के सर्वश्रेष्ठ सिनेस्टार की खोज के लिए ऑडिशन दिया और चुनी गईं. यहां से उनकी किस्मत बदल गई.

बाद में उन्होंने मुंबई जाकर काफी ज्यादा स्ट्रगल किया और हर दिन जाकर ऑडिशन देती थी. जिसके बाद उन्हें पवित्र रिश्ता जैसे शोज ऑफर हुए. इस सीरियल में उन्होंने अर्चना का किरदार निभाकर काफी प्रसिद्धि पाई.

पवित्र रिश्ता के दौरान ही उन्हें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से प्यार हो गया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए. हालांकि 6 साल बाद कपल अलग हो गए.
बाद में अंकिता लोखंडे ने कंगना रौनत की फिल्म मणिकर्णिका से अपना फिल्म डेब्यू किया और फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके अलावा वह बागी 3 में भी नजर आ चुकी हैं.

बता दें कि, इसी शो में काम करने के दौरान अंकिता लोखंडे और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को प्यार हो गया था और साल 2016 तक वो एक रिश्ते में रहे थे. पवित्र रिश्ता अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसमें अंकिता लोखंडे अर्चना की भूमिका निभाएंगी और शहीर शेख मानव की भूमिका निभायेंगे. ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसका प्रीमियर 15 सितंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










