40 साल पुरानी परंपरा टूटी, जलसा के बाहर पसरा सन्नाटा, नहीं दिखे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 22 फरवरी 2026 को जलसा के बाहर होने वाला रविवार दर्शन को अचानक रद्द कर दिया. अपने ब्लॉग के माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने इस फैसले के पीछे आराम और व्यस्त शेड्यूल का कारण बताया है. जानिए इस खबर के बारे में…
Amitabh Bachchan: मुंबई के जुहू में हर रविवार एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है. सड़क पर भीड़, हाथों में मोबाइल, और नजरें सिर्फ एक बालकनी पर टिकी होती हैं. ये सिलसिला सालों से चल रहा है. लेकिन 22 फरवरी 2026 का रविवार थोड़ा अलग रहा. इस बार फैंस को उस बालकनी से हाथ हिलाते हुए अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए. दरअसल, जुहू स्थित जलसा के बाहर हर हफ्ते मेले जैसा माहौल होता है. चार दशक से ज्यादा समय से अमिताभ बच्चन हर रविवार शाम बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते रहे हैं. लेकिन 22 फरवरी 2026 को यह परंपरा अस्थायी रूप से रोक दी गई. बिग बी ने इस बार फैंस से मुलाकात नहीं की, जिससे उनके चाहने वालों के चेहरे पर हल्की मायूसी जरूर दिखी.
ब्लॉग के जरिए दी जानकारी
शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने टंब्लर ब्लॉग पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि काम पूरी रफ्तार से चल रहा है, लेकिन दिन के अंत में एक ‘लेकिन’ रह जाता है. उन्होंने साफ किया कि इस बार रविवार को जलसा के गेट पर कोई मुलाकात नहीं होगी. साथ ही फैंस से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा बचाकर रखें और अगली मुलाकात तक शांति और चिंतन में समय बिताएं.
आराम की जरूरत या काम का दबाव?
बिग बी ने किसी बीमारी का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके शब्दों से साफ है कि लगातार काम के बीच उन्हें थोड़े आराम की जरूरत है. 83 साल की उम्र में भी वह लगातार शूटिंग और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कारणवश यह रविवार मुलाकात टली हो, लेकिन जब भी ऐसा होता है, तो उस सड़क पर सन्नाटा छा जाता है जहां कभी ‘अमिताभ-अमिताभ’ के नारे गूंजते थे.
यह भी पढे़ं: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो 50 हफ्तों तक पर्दे से नहीं उतरी, शायर बने थे ‘बिग बी’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




