Amitabh Bachchan Birthday :जब पंडित नेहरू से मुलाकात से पहले अमिताभ बच्चन को पिता से मिली थी ये हिदायत…

Updated:
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday :जब पंडित नेहरू से मुलाकात से पहले अमिताभ बच्चन को पिता से मिली थी ये हिदायत…

हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है कि वैसे तो हमारे बच्चे शालीन और सुशील थे, थोड़ा बहुत टेबल मैनर्स भी जानते थे, बावजूद इसके हम उन्हें पूरी तरह सिखा-पढ़ाकर ले गये थे. हमने उन्हें सिखाया था कि पंडित जी और इंदु जी को हाथ जोड़कर नमस्ते करना है.

विज्ञापन

80saalbemisaalbachchan : बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर अगर हम उनसे जुड़ी कुछ बातों को याद करना चाहें, तो हमारे जेहन में कुछ ऐसी बातें भी आती हैं जो उनके बचपन से जुड़ीं हैं. जब अमिताभ बच्चन कोई सेलिब्रिटी नहीं थे बल्कि एक आम परिवार के बच्चे थे.

इंदिरा गांधी और तेजी बच्चन की दोस्ती मशहूर

अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दोस्ती जगजाहिर है. इंदिरा गांधी और तेजी बच्चन की दोस्ती को अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी ने भी निभाया था. अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि जब वे अपने बच्चों को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से मिलवाने जा रहे थे तो वे और तेजी बच्चन काफी नर्वस थे.

राजीव गांधी से कुछ माह बड़े थे अमिताभ बच्चन

डाॅ हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि अमिताभ, राजीव से कुछ माह बड़े थे और अजिताभ, संजय से कुछ माह छोटे थे. जिस वक्त हरिवंश राय बच्चन अपने दोनों बच्चों अमिताभ-अजिताभ और पत्नी तेजी को लेकर तीन मूर्ति भवन जाने वाले थे, उस वक्त बाल सप्ताह मनाया जा रहा था. राजीव और संजय अपने स्कूल देहरादून लौटने वाले थे.

पंडित नेहरू से नाश्ते के टेबल पर हुई मुलाकात

हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है कि समय सुबह के नाश्ते का था. चूंकि नेहरू जी से अमिताभ और अजिताभ की यह पहली मुलाकात थी, इसलिए वे उन आम माता-पिता की तरह नर्वस थे, जिन्हें अपने बेटे-बेटियों को किसी बड़े आदमी से मिलाना होता है. हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है कि वैसे तो हमारे बच्चे शालीन और सुशील थे, थोड़ा बहुत टेबल मैनर्स भी जानते थे, बावजूद इसके हम उन्हें पूरी तरह सिखा-पढ़ाकर ले गये थे. हमने उन्हें सिखाया था कि पंडित जी और इंदु जी को हाथ जोड़कर नमस्ते करना है. टेबल पर तबतक बैठे रहना है जबतक पंडित जी का खाना खत्म ना हो जाये, चाहे तुम्हारा खाना खत्म हो गया हो तब भी.

अमिताभ-अजिताभ को मिली थी पिता से हिदायत

हमने उन्हें तमाम तरह की हिदायतें दी थीं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है. आत्मकथा में डाॅ हरिवंश राय ने लिखा है कि नेहरू जी थोड़ा इंग्लिश स्टाइल का नाश्ता करते थे. जैसे पहले दूध के साथ थोड़ा काॅर्न फ्लैक्स या फिर अंडा टोस्ट. उसके बाद वे चाय या काॅफी पीते थे. चूंकि अमिताभ-अजिताभ के साथ राजीव और संजय भी नाश्ते के टेबल पर थे, इसलिए हलवा जलेबी और अन्य मिठाइयां भी टेबल पर थीं. पंडित को इलाहाबाद के लोकनाथ की मिठाई बहुत पसंद थी.

बच्चों संग बच्चे बन गये थे पंडित नेहरू

नेहरू जी ने राजीव और अमिताभ को बायीं ओर बैठाया था जबकि अजिताभ और संजय को दाहिनी ओर. मैं और तेजी इंदिरा जी के अगल-बगल बैठे थे. नेहरू जी चारों बच्चों के साथ ऐसे लग रहे थे जैसे कोई पांचवां बच्चा बैठा हो. यह उनके व्यक्तित्व की खूबी थी. वे बच्चों जैसे ही सरल, निश्चल और हंसमुख थे.

Also Read: अमिताभ बच्चन को बचपन से ही थी एक्टिंग में महारत हासिल, 15 साल की उम्र में निभाया था 45 साल का किरदार

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola