Allu Arjun Stampede Case: पुष्पा 2 एक्टर से हुई 4 घंटे तक पूछताछ, बाउंसर एंथोनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Dec 2024 4:30 PM

विज्ञापन

Allu Arjun Bouncer Anthony Arrested

Allu Arjun Stampede Case: 4 दिसंबर को पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. अब इस मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन से हैदराबाद की चिक्कड़पल्ली पुलिस ने चार घंटे तक पूछताछ की. यही नहीं उनके बाउंसर को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

Allu Arjun Stampede Case: तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत मामले में हैदराबाद की चिक्कड़पल्ली पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ की. बाद में पुलिस ने एक्टर के बाउंसर एंथोनी को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर फैंस को धक्का देने का आरोप है. सूत्रों ने बताया कि क्राइम सीन के रीक्रिएशन के लिए एंथनी को थिएटर ले जाया जाएगा.

अल्लू अर्जुन से किस बारे में हुई पूछाताछ

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और उनके ससुर कांचरला चंद्रशेखर अभिनेता से पूछताछ के दौरान पुलिस स्टेशन में मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ 21 दिसंबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आधारित थी. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें महिला की मौत के बारे में पता था और क्या संध्या थिएटर के अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि थिएटर में उनके प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी. पुलिस ने कथित तौर पर हैदराबाद पुलिस आयुक्त की ओर से जारी सीसीटीवी वीडियो पर भी अभिनेता से बहस की, जिसमें भगदड़ के दौरान घटनाओं का क्लिप था.

क्या हुआ था स्क्रीनिंग वाले दिन

4 दिसंबर, 2024 को पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के जवाब में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया था. पुलिस का दावा है कि अल्लू अर्जुन फिल्म की स्क्रीनिंग के दिन 4 दिसंबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर संध्या थिएटर पहुंचे. पुष्पा 2 अभिनेता ने मेन गेट से एंट्री ली और वहां 15 से 20 मिनट बिताए. जब भीड़ बढ़ने लगी, तो एक्टर की सुरक्षा टीम ने भीड़ को पीछे धकेलना शुरू कर दिया. इधर पुष्पा 2 के निर्माता नवीन येरनेनी और रविशंकर ने पीड़ित महिला के परिवार को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा.

यह भी पढ़ें- Allu Arjun Net Worth: 460 करोड़ की नेटवर्थ, इन लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक, पुष्पा 2 स्टार की ठाठ है कमाल की

यह भी पढ़ें- Allu Arjun: संध्या थिएटर की घटना पर अल्लू अर्जुन ने किया रिएक्ट, हुए भावुक, कहा- मेरे चरित्र की हत्या की जा रही

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola