Allu Arjun Net Worth: 460 करोड़ की नेटवर्थ, इन लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक, पुष्पा 2 स्टार की ठाठ है कमाल की
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Dec 2024 6:02 PM
Allu Arjun granted Regular bail
Allu Arjun Net Worth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. एक्टर अपनी फिल्मों के लिए तगड़ी रकम लेते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ और कार कलेक्शन पर.
Allu Arjun Net Worth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनकी कोर्ट में पेशी हुई. जहां से पुष्पा 2 स्टार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अल्लू अर्जुन के वकील कार्रवाई के खिलाफ अपील करेंगे और उच्च न्यायालय का रुख करेंगे.
करोड़ों के मालकि हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन, तेलुगु सिनेमा के सबसे पॉपुलर सितारों में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिनेता की अनुमानित कुल संपत्ति 460 करोड़ है. इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जेट भी है. पुष्पा 2 स्टार अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में एक आलीशान हवेली में रहते हैं. उनके पास हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ है. साल 2015 में उन्होंने मुंबई में 2BHK अपार्टमेंट खरीदकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया.
अल्लू अर्जुन का बिजनेस वेंचर्स
एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन कई और बिजनेस में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं. वह गीता आर्ट्स के सह-मालिक हैं. साल 2022 में उन्होंने हैदराबाद में अल्लू स्टूडियो को लॉन्च किया और इसके बाद जून 2023 में अमीरपेट में एएए सिनेमाज खोला. अल्लू अर्जुन एक रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं. वह हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में अमेरिकी स्पोर्ट्स बार और रेस्टोरेंट सीरीज बफेलो वाइल्ड विंग्स की फ्रेंचाइजी के मालिक हैं.
अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन है काफी लग्जरी
- बीएमडब्ल्यू एक्स6एम
- जगुआर एक्सजे एल
- हमर एच2
- मर्सिडीज जीएलई 350डी
- वोल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस
- रेंज रोवर
- वैनिटी वैन
- प्राइवेट जेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










