आलिया भट्ट को दिया मुंबई पुलिस का जवाब हो रहा वायरल, फैंस भी कर रहे फनी कमेंट्स

Author : Mohan Singh Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 10:13 PM

विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ अपनी मजेदार प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रही है. हाल ही में जब आलिया ने लॉकडाउन के बीच लोगों से घरों में रहने की अपील की तो उन्हें मुंबई पुलिस से एक शानदार प्रतिक्रिया मिली

विज्ञापन

मुंबई : लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ अपनी मजेदार प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रही है. हाल ही में जब आलिया ने लॉकडाउन के बीच लोगों से घरों में रहने की अपील की तो उन्हें मुंबई पुलिस से एक शानदार प्रतिक्रिया मिली.

आलिया के लोकप्रिय फिल्मों को शामिल करते हुए, मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया,

मुंबइकर्स, हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी आलिया की इस सलाह के साथ ‘राजी’ होंगे कि बेवजह किसी ‘गली’ में नहीं जाएं और ‘डियर जिंदगी’ का खयाल रखें.

इसके बाद खेल शुरू होता है ट्विटर पर आलिया के फैंस का जो अपनी मनोरंजक प्रतिक्रियाओं के साथ ट्वीट करते है.

इससे पहले जब अजय देबगन ने मुंबई पुलिस की लॉकडाउन में उनके काम करने को लेकर प्रशंसा की थी, तो मुंबई पुलिस ने उनको भी उनकी हिट फिल्मों को साथ लेकर उनको जवाब दिया था.

मुंबई पुलिस ने शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी और अर्जुन कपूर जैसी अन्य हस्तियों को भी जवाब दिया था

विज्ञापन
Mohan Singh

लेखक के बारे में

By Mohan Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola