किसकी आवाज सुनकर बच्चों की तरह रो पड़े Akshay Kumar, सलमान खान ने इंस्पायरिंग मैसेज लिख किया चियरअप,VIDEO

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो सलमान खान ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. वीडियो में खिलाड़ी कुमार को रोते देखा जा सकता है. उनके आंसू देखकर सलमान भी इमोशनल हो गए और उन्होंने अपने दोस्त के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाते है. एक्टर अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते है. इसलिए तो बी-टाउन में उनके कई दोस्त है और उनमें से एक अक्षय कुमार भी हैं. दरअसल सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार बुरी तरह रो रहे हैं. उनके आंसू देखकर भाईजान खुद को रोक नहीं पाये और वो भी इमोशनल हो गए. एक्टर ने अपने दोस्त की हिम्मत बढ़ाने के लिए वीडियो के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा. सलमान का नोट देखकर अक्षय ने उन्हें थैंक्यू भी लिखा.
दरअसल सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया. इस क्लिप में दिखाया गया है कि अक्षय की बहन अलका का वॉइस मैसेज बज रहा है. इसे सुनकर अक्की खुद को रोक नहीं पाये और बच्चे की तरह रोने लगे. OMG 2 अभिनेता की बहन ने परिवार के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम होने और अपने पिता के निधन के बाद सभी की देखभाल करने के लिए उनका धन्यवाद किया और खूब तारीफ की. अक्षय के ये क्लिप काफी पुराना है.
इस मैसेज को वायरल होता देख सलमान खान खुद को रोक नहीं पाये और उन्होंने एक्टर का वीडियो शेयर किया. इसके साथ कैप्शन में लिखा, ”भगवान आपको आशीर्वाद दें अक्की, वास्तव में यह देखकर बहुत अच्छा लगा…अद्भुत, फिट रहें, काम करते रहें और भगवान सब देख रहे हैं और हमेशा आपके साथ रहें.” भाई. @अक्षय कुमार.”
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आपवर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले है. फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े जैसे कई बड़े स्टार है. इसके अलावा उनके पास टाइगर 3 है, जिसमें कैटरीना कैफ दिखाई देंगी. दूसरी ओर, अक्षय कुमार ने अपनी मराठी फिल्म की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, ओएमजी 2, कैप्सूल गिल और बहुत कुछ निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










