अक्षरा सिंह का गाना ‘Laung Laachi’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 10 मिलियन पार हुए व्यूज

अक्षरा सिंह का गाना ‘लॉन्ग लाची’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. गाने ने 10 मिलियन व्यूज पार कर लिए है. वीडियो में अक्षरा सिंह के ग्लैमरस अदाओं का हर कोई दीवाना हो रहा है.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अक्षरा के गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते है. एक्ट्रेस कभी अपने पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. बीते दिनों एक्ट्रेस का गाना ‘लॉन्ग लाची’ (Laung Laachi Bhojpuri) रिलीज हुआ था. इस गाने में अक्षरा का सिजलिंग लुक फैंस को दीवाना बना रहा है. अब अक्षरा के इस गाने ने 10 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. ‘लॉन्ग लाची’ ((Laung Laachi Bhojpuri) का भोजपुरी वर्जन टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है और लिरिक्स हरमंजीत, अजीत मंडल ने लिखा है. गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है. मुदस्सर खान ने गाने को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है. इस गाने का पंजाबी वर्जन को लोगों ने जितना प्यार दिया था. उतना ही प्यार इसके भोजपुरी वर्जन को मिल रहा है. गाने में जबरदस्त लोकेशन देखने को मिल रहे हैं. वहीं अक्षरा सिंह वीडियो में कातिलाना मूव्स दिखा रही है. फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वहीं गाने के अंत में उनका प्रिंस उन्हें प्रपोज भी करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए