दीपिका पादुकोण के इस तसवीर पर रणवीर फिदा, बोले- बेबी रहम करो
Deepika Padukone New Picture- बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है. दीपिका ने इसकी तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है. दीपिका ने इसकी तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तसवीर को देखने के बाद उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कमेंट किया है, ‘बेबी रहम करो यार.’ रणवीर का यह कमेंट काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर पोस्ट की है. इसमें उन्होंने मोनोकिनी पहना हुआ है और वह बहुत ही ग्लैमरस लग रहीं है. दीपिका को समुद्र किनारे रिलैक्स करता देख रणवीर सिंह खुद को उनकी फोटो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ जल्द ही आने वाली है. इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका रोमी देव के किरदार में होंगी. यह फिल्म 1983 के विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की घटनाओं पर आधारित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










