Aashram 4 से लेकर Mirzapur 3 Bonus Episode तक, इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Aug 2024 5:24 PM
वेब सीरीज देखना हर किसी को पसंद है. साल 2024 में कई सीरीज रिलीज भी हुई, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब फैंस इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज के सीक्वल के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
आजकल वेब सीरीज देखने का ट्रेंड हो गया है. ज्यादातर लोग अपने फ्री टाइम में अलग-अलग जॉनर की सीरीज को नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार और जियोसिनेमा जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एंजॉय करते हैं. इस साल रिलीज हुई मिर्जापुर 3, पंचायत 3, कोटा सीजन 3 को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला. कई ऐसी सीरीज भी है, जिसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इसमें आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 बोनस, दिल्ली क्राइम सीजन 3, कोहरा जैसे शोज शामिल है.
क्या है आश्रम 4 की कहानी और पहले सीजन किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय
आश्रम सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. इसके तीनों सीजन हिट हुए थे और अब फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कहानी बाबा निराला के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो एक धर्मगुरु हैं. ये किरदार बॉबी देओल ने निभाया है. कुछ महीने पहले सीरीज का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था. अगर आपने किसी वजह से पहले तीन सीजन नहीं देखे है, तो अभी एमएक्स प्लेयर पर एंजॉय कर सकते हैं.
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को लेकर क्यों एक्साइटेड हैं फैंस
दिल्ली क्राइम सीजन 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ महीने पहले ही नेटफ्लिक्स ने नए सीजन को अनाउंस किया था. इस शो में भारत में हुई कुछ सबसे भयानक घटनाओं की सच्ची कहानियां बताई गई हैं. शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग फिर से वापसी कर रहे हैं. अगर आपने पहले दो सीजन नहीं देखे है, तो नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
कोहरा 2 की क्या होगी कहानी
एंटरटेनिंग क्राइम थ्रिलर सीरीज कोहरा के मोस्ट अवेटेड दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया कि नया सीजन एक नया रहस्य. एक नई जांच के साथ फिर से आ रहा है. इसमें बरुन सोबती अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं. प्रतिभाशाली मोना सिंह भी कलाकारों में शामिल हैं. एक बार फिर पंजाब में स्थापित, कोहरा 2 का निर्देशन फैसल रहमान के साथ सुदीप शर्मा की ओर से किया जाएगा.
मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा
प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर सीजन 3 के लिए एक बोनस एपिसोड की बीते दिनों अनाउंसमेंट की थी. वीडियो में गुड्डु पंडित की भूमिका निभाने वाले अली भजल नजर आ रहे थे. बोनस एपिसोड चौंकाने वाली सच्चाइयों को उजागर करने का वादा करता है. अगर आपने मिर्जापुर के तीनों सीजन नहीं देखे है, तो अभी प्राइम वीडियो पर एंजॉय करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










