Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने रिवील की फिल्म सितारे जमीन पर की कहानी, जानें मूवी कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Aamir Khan Sitaare Zameen Par
Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की घोषणा पिछले साल 2023 में हुई थी. आमिर ने अब मूवी को लेकर अपडेट शेयर की. उन्होंने इसके रिलीज ���ो लेकर भी बात की.
Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में फैंस जानना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म सितारे जमीन पर आमिर की फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है. आमिर ने फिल्म को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सितारे जमीन पर को लेकर आमिर खान ने कही ये बात
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में डेडलाइन संग एक इंटरव्यू में आमिर खान ने फिल्म सितारे जमीन पर पर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया, ”सितारे जमीन पर तारे जमीन पर का सीक्वल है. एक ऐसी फिल्म जिसे मैंने कुछ साल पहले निर्देशित किया था. हालांकि ये एक सीक्वल नहीं है. इसके कैरेक्टर्स पिछले वाले से जुड़े नहीं है. इसलिए ये एक फ्रेश सेट है कैरेक्टर्स का और इसमें नया प्लॉट है और नया सिचुएशन है. तारे जमीन पर एक ऐसे बच्चे की कहानी है जिसे डिस्लेक्सिया है.”
जानें फिल्म सितारे जमीन पर कब होगी रिलीज
आमिर खान ने आगे कहा, ”यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें मल्टीपल इंटेलिजेंस की चुनौतियों के विषय को दर्शाया गया है. साथ ही दिखाया गया है कि इस तरह के लोगों के राइटिंग और लिखने के आधार पर हम उन्हें जज कर लेते हैं. जबकि लोगों में कई तरह की मल्टीपल बुद्धि होती है, जिसे अक्सर पहचान नहीं मिलती. हम सबकी वीकनेस और मुश्किलें होती है, ऐसे गुण जो हमें सबसे यूनिक और मैजिकल बनाती है. उस थीम को सितारे जमीन पर में आगे बढ़ाया गया है.” आमिर ने बताया कि फिल्म अगले साल यानी 2025 के मिड में रिलीज हो सकती है. मूवी में आमिर के अलावा जेनेलिया देशमुख और दर्शील भी है. मूवी की अनाउसमेंट पिछले साल 2023 में एक्टर ने की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










