ePaper

''हैलो हैलाे'' में साथ नजर आयेगी ''बिग बॉस'', ''रोडीज'' की यह जोड़ी

Updated at : 11 May 2017 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
''हैलो हैलाे'' में साथ नजर आयेगी ''बिग बॉस'', ''रोडीज'' की यह जोड़ी

मुंबई : रिएलटी शो स्टार प्रिंस नरुला अब अपने एक नये वीडियो गीत के साथ धूम मचाने को तैयार हैं. इस वीडियो में वह अपनी करीबी दोस्त एवं अभिनेत्री युविका चौधरी के साथ नजर आयेंगे. ‘एमटीवी रोडीज एक्स2’, ‘बिग बॉस9’ और ‘एमटीवी स्प्लिटस्विला8’ के विजेता ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, […]

विज्ञापन

मुंबई : रिएलटी शो स्टार प्रिंस नरुला अब अपने एक नये वीडियो गीत के साथ धूम मचाने को तैयार हैं. इस वीडियो में वह अपनी करीबी दोस्त एवं अभिनेत्री युविका चौधरी के साथ नजर आयेंगे.

‘एमटीवी रोडीज एक्स2’, ‘बिग बॉस9’ और ‘एमटीवी स्प्लिटस्विला8’ के विजेता ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, अंतत: वीडियो के लिए इंतजार खत्म… ‘हैलो हैलाे’ कहने को तैयार रहें. आपके प्यार और साथ की जरूरत है. गाने की आधिकारिक वीडियो 17 मई को रिलीज होगी. बहुत-बहुत शुक्रिया युविका चौधरी.

युविका ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो का पहला पोस्टर साझा करते हुए प्रिंस के पहली बार गीत गाने और निर्माता की भूमिका निभाने की जानकारी दी. अभिनेत्री ने लिखा, आप सभी प्यारे लोगों के लिए खुशखबरी है… आखिरकार हमारे वीडियो का पहला लुक. पहली बार गायक एवं निर्माता प्रिंस नरुला… मुबारक हो प्रिंस…

‘बिग बॉस9’ से अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में आयी यह जोड़ी इन दिनों हर जगह साथ नजर आती है. पिछले दिनों दोनों के गोवा में एक साथ छुट्टियां मनाने की खबरें भी चर्चा में थी. रणविजय सिंह, करन कुंद्रा, सुयेश राय के अलावा ‘रोडीज’ के कई पूर्व प्रतियोगियों ने भी प्रिंस और युविका को ‘हैलो हैलाे’ के लिए शुभकामनाएं भी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola