ePaper

श्‍वेता तिवारी ने दिया बेटे को जन्‍म, पहले से है 15 साल की एक क्‍यूट बेटी...

Updated at : 03 Dec 2016 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
श्‍वेता तिवारी ने दिया बेटे को जन्‍म, पहले से है 15 साल की एक क्‍यूट बेटी...

‘कसौटी जिंदगी की’ से मशहूर हुई श्‍वेता तिवारी 16 साल बाद मां बन गई हैं. उन्होंने बीते 27 नवंबर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया. श्‍वेता ने एक्‍टर अभिनव कोहली से 3 साल तक डेटिंग के बाद वर्ष 2013 में उनके साथ दूसरी शादी की थी. बता दें कि श्‍वेता […]

विज्ञापन

‘कसौटी जिंदगी की’ से मशहूर हुई श्‍वेता तिवारी 16 साल बाद मां बन गई हैं. उन्होंने बीते 27 नवंबर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया. श्‍वेता ने एक्‍टर अभिनव कोहली से 3 साल तक डेटिंग के बाद वर्ष 2013 में उनके साथ दूसरी शादी की थी.

https://www.instagram.com/p/BL8CAOlgCm1/

बता दें कि श्‍वेता और अभिनव का यह पहला बच्‍चा है. अभिनव इस नन्‍हे मेहमान के आगमन से बेहद खुश हैं. अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ शोभा शर्मा ने अपने एक बयान में बताया श्‍वेता और बच्चा पूरी तरह स्‍वस्‍थ है. वहीं अभिनव का कहना है कि,’ हमलोग बहुत खुश हैं. सभी की शुभकामनाओं का शुक्रिया अदा करते हैं. शुक्रवार को श्‍वेता और बेटे को घर ले जायेंगे.’

https://www.instagram.com/p/BMVivDxgiQg/
https://www.instagram.com/p/BKs9W8xAmLH/

‘बिग बॉस’ फेम श्‍वेता की 16 साल की एक बेटी पलक भी है. श्‍वेता ने इससे पहले राजा चौधरी से शादी की थी. दोनों की बेटी पलक 15 साल की है. वर्ष 2007 में श्‍वेता ने राजा से अपने 9 साल पुराने रिश्‍ते को खत्‍म कर दिया था. बता दें कि पलक, अभिनव और श्‍वेता के साथ ही रहती हैं.

श्‍वेता सीरीयल ‘कसौटी जिंदगी की’ से प्रेरणा के किरदार से काफी फेमस हुई थी. वो ‘बिग बॉस’ सीजन 4 की विजेता रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्‍होंने ‘नागिन’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ और ‘परवरिश’ जैसे सीरीयल्‍स में नजर आ चुकी हैं. श्‍वेता आखिरी बार सीरीयल ‘बेगुसराय’ में नजर आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola