ePaper

Bigg Boss 10 Day 3: क्‍या हुआ ऐसा रो पड़ी मोनालिसा, पहेलियों में घिरे घरवाले...

Updated at : 20 Oct 2016 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 10 Day 3: क्‍या हुआ ऐसा रो पड़ी मोनालिसा, पहेलियों में घिरे घरवाले...

‘बिग बॉस 10’ में सेलीब्रिटीज और इंडियावालों के बीच जंग छिड़ गई है. मालिक बने इंडियावाले सेवक बने सेलीब्रिटीज का खूब फायदा उठा रहे हैं. तीसरे दिन की बात करें तो स्‍वामी जी ने आधी रात को खाना खाने की डिमांड की. इस बात को लेकर मोनालिसा और स्‍वामी जी में बहस हुई और वह […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 10’ में सेलीब्रिटीज और इंडियावालों के बीच जंग छिड़ गई है. मालिक बने इंडियावाले सेवक बने सेलीब्रिटीज का खूब फायदा उठा रहे हैं. तीसरे दिन की बात करें तो स्‍वामी जी ने आधी रात को खाना खाने की डिमांड की. इस बात को लेकर मोनालिसा और स्‍वामी जी में बहस हुई और वह रो पड़ी और उन्‍होंने घर से बाहर जाने की मांग की. वहीं बिग बॉस ने सेवकों को सुनहरा मौ‍का देते हुए एक टास्‍क दिया है जिसके अनुसार वे इंडियावालों से जुडे कुछ पहेली पूछेंगे जिसके जवाब सही होते हैं तो वे मालिक बन जायेंगे.

मोनालिसा और स्‍वामी जी के बीच हुई बहस

प्रियंका जग्‍गा ने स्‍वामी जी को आइडिया दिया कि वो आधी रात को खाने की डिमांड करेंगे. स्‍वामी जी ऐसा ही किया. स्‍वामी जी ने आधी रात हुकूम की घंटी बजाकर डिनर की डिमांड की. उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने डिनर नहीं किया है, उनके लिए खाना बनाया जाये. क्‍योंकि वो बिना कुछ खाये दवाई नहीं खा सकते. इस बात को लेकर मोनालिसा और स्‍वामी जी में जमकर बहस हुई. हालांकि बाद में मामना ठंडा हो गया और स्‍वामी जी ने मोनालिसा से माफी भी मांग ली.

…और रो पड़ी मोनालिसा

रात को खान के दौरान सेलीब्रिटी रोहन मेहरा और इंडियावाले मनोज पंजाबी एकदूसरे से भिड़ गये. मनोज भड़क गये और उन्‍होंने रोहन को गाली दी और जोर-जोर से चिल्‍लाने लगे. रोहन भी जोर-जोर से चिल्‍लाने लगे और कुर्सी से उठ गये और मनोज से कहा कि वो उन्‍हें बच्‍चा न समझें. इस फाइट को देखकर मोनालिसा रो पड़ी और उन्‍होंने बिग बॉस से कहा कि वो उन्‍हें बाहर भेज दे, क्‍योंकि वो ये सब नहीं देख सकती.

क्‍या सुलझेगी पहेलियों की गुत्‍थी

बिग बॉस ने प्रतिभागियों को लग्‍जरी बजट टास्‍क दिया है. जिसके अनुसार सेलीब्रिटीज को तीन इंडियावालों के राज सही बताने है. अगर सेलीब्रिटीज इस टास्‍क को पूरा कर पाते हैं जो वे मालिक बन जायेंगे और इंडियावाले सेवक बन जायेंगे. अब आनेवाले दिनों में ही पता चल पायेगा कि सेलीब्रिटी पहेलिया की गुत्‍थी को सुलझा पाते हैं या नहीं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola