दान से नहीं होगा अफ्रीका का उद्धार, लोगों को प्रेरित करने की जरूरत : एकॉन
Updated at : 21 May 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: मशहूर गायक एकॉन को लगता है कि सिर्फ दान के भरोसे अफ्रीका की परेशानियां खत्म नहीं होगी. डिजिटल स्पाई की रिपोर्ट के मुताबिक 43 वर्षीय ‘स्मैक दैट’ के गायक ने हाल ही में नाइजीरिया में एक रचनात्मक फुटबॉल पिच बनाने के लिए शेल के साथ साझेदारी की है जिससे स्थानीय समुदाय के लोग रात […]
विज्ञापन
लंदन: मशहूर गायक एकॉन को लगता है कि सिर्फ दान के भरोसे अफ्रीका की परेशानियां खत्म नहीं होगी. डिजिटल स्पाई की रिपोर्ट के मुताबिक 43 वर्षीय ‘स्मैक दैट’ के गायक ने हाल ही में नाइजीरिया में एक रचनात्मक फुटबॉल पिच बनाने के लिए शेल के साथ साझेदारी की है जिससे स्थानीय समुदाय के लोग रात में फुटबॉल खेल सके.
एकॉन अपनी पहल ‘लाइटिंग अफ्रीका’ के जरिए अफ्रीका को रोशनी मुहैया कराने का काम भी करते हैं. एकॉन ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि आपको लोगों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है..उन्होंने कहा कि विश्वास दिलाने की जरूरत है कि वे ऐसा कर सकते हैं. इससे भी अधिक आवश्यकता उन्हें सशक्त बनाने की है ताकि वे खुद कुछ कर पाएं.गौरतलब है कि एकॉन एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ चैरिटी वर्क करने के लिए भी मशहूर है. बतौर सिंगर एकॉन को दुनिया जानती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




