साल 2023 में इन 8 शोज का निकला दम, खराब TRP की वजह से हुई डिब्बा बंद, लिस्ट में एकता कपूर का सीरियल भी शामिल

Updated:
विज्ञापन

Off Air TV Shows List 2023: साल 2023 खत्म में सिर्फ कुछ ही दिन बच गए है. इस साल टीवी की दुनिया में कई नये शोज शुरू हुए, जबकि कुछ शोज अचानक ऑफ-एयर हो गए. इसमें कथा अनकही, नागिन 6, शेरदिल शेरगिल जैसे सीरियल्स शामिल है.

विज्ञापन
undefined

एकता कपूर का शो नागिन 2015 से भारतीय टीवी पर सफलतापूर्वक चल रहा है. नागिन 6, जिसमें तेजस्वी प्रकाश थी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. हालांकि शो 18 महीने चलने के बाद जुलाई 2023 में बंद हो गया.

विज्ञापन
undefined

अदनान खान और अदिति शर्मा-स्टारर कथा अनकही भी ऑफ-एयर हो गया. शो का आखिरी एपिसोड 1 दिसंबर, 2023 को आया था.

undefined

ससुराल सिमर का 2 में राधिका मुथुकुमार, अविनाश मुखर्जी, तान्या शर्मा, करण शर्मा, जयति भाटिया ने प्रमुख भूमिकाए निभाई. इसका आखिरी एपिसोड 7 अप्रैल 2023 को प्रसारित किया गया था.

undefined

शो तितली में नेहा सोलंकी और अविनाश मिश्रा ने लीड रोल निभाया था. शो जून 2023 को शुरू हुआ था और महज 4 महीने में ही खराब टीआरपी के कारण यह ऑफ-एयर हो गया.

undefined

धीरज धूपर और सुरभि चंदना की शेरदिल शेरगिल काफी धूम-धाम के साथ शुरू हुआ था. शो 26 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था और खराब टीआरपी की वजह से 10 फरवरी 2023 को ऑफ-एयर हो गया.

undefined

सब टीवी के श, मैडम सर फरवरी 2023 में ऑफ-एयर हो गया. इसमें गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा, सोनाली पंडित नाइक थे. शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

undefined

टीवी सीरियल मीत इस साल 20 नवंबर को ऑफ-एयर हो गया. जी टीवी के इस शो में टॉम बॉय लुक वाली लड़की की कहानी दिखाई गई थी.

undefined

आशीष कपूर और विधि यादव की ‘मोलक्की 2’ फरवरी 2023 में शुरू हुआ था. हालांका सिर्फ डेढ़ महीने बाद ही ये ऑफ-एयर हो गया था.

Also Read: Anupama: शाहरुख खान के इस को-स्टार ने अनुपमा में ली एंट्री, दिखेंगे इस किरदार में, कहा- इतने लोकप्रिय शो के…
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola