ePaper

कंगना के साथ विवाद के बाद पूर्व पति रितिक रोशन के समर्थन में आयीं सुजैन खान

Updated at : 27 Apr 2016 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना के साथ विवाद के बाद पूर्व पति रितिक रोशन के समर्थन में आयीं सुजैन खान

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ लडाई के मामले में अब सुजैन खान अपने पूर्व पति रितिक रोशन के समर्थन में आगे आई हैं. सुजैन का कहना है कि वह आनलाइन तस्वीर, जिसमें रितिक कंगना का आलिंगन करते दिख रहे हैं, फोटोशॉप में बनायी गई है. सुजैन 2014 में रितिक से अलग हो गयी थीं. […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ लडाई के मामले में अब सुजैन खान अपने पूर्व पति रितिक रोशन के समर्थन में आगे आई हैं. सुजैन का कहना है कि वह आनलाइन तस्वीर, जिसमें रितिक कंगना का आलिंगन करते दिख रहे हैं, फोटोशॉप में बनायी गई है. सुजैन 2014 में रितिक से अलग हो गयी थीं. दम्पती के दो बच्चे हैं.

आंतरिक साज-सज्जा करने वाली सुजैन पिछले दो माह से सुर्खियों का हिस्सा बने रितिक कंगना विवाद पर चुप्पी साधे हुए थीं, लेकिन आज उन्होंने रितिक का पक्ष रखने के लिए ट्विटर पर लिखा. उन्होंने लिखा, ‘‘इस तस्वीर के साथ छेडछाड की गयी है और झूठी कहानियों में बहुत वजन होता है. मैं इस मामले में रितिक का समर्थन करती हूं.
‘ उन्होंने इसके साथ ही रितिक के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह और रितिक उसी पार्टी में एक दूसरे को गले लगाए हुए हैं. इस तस्वीर में कंगना और रितिक गले मिलते हुये दिख रहे हैं. कंगना की ओर से रितिक को किये गये ईमेल के मुंबई डेली में प्रकाशन के बाद यह तस्वीर सामने आयी है. इस मामले में शनिवार को रितिक की ओर से रपट लिखाये जाने के बाद कंगना से अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola