सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता ‘खतरों के खिलाडी-7'' का खिताब

मुंबई : ‘बालिका वधू’ में नजर आने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने सेलिब्रिटी शो ‘खतरों के खिलाडी-कभी पीडा कभी कीडा’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें इस शो की मेजबानी अर्जुन कपूर करते हैं और यह शो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. शुक्ला ने कार्यक्रम के अंतिम दौर में पहुंची […]
मुंबई : ‘बालिका वधू’ में नजर आने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने सेलिब्रिटी शो ‘खतरों के खिलाडी-कभी पीडा कभी कीडा’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें इस शो की मेजबानी अर्जुन कपूर करते हैं और यह शो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.
शुक्ला ने कार्यक्रम के अंतिम दौर में पहुंची साथी कलाकार सना सईद और मुक्ति मोहन से प्रतियोगिता की और विजयी हुए. इनाम के तौर पर शुक्ला को 25 लाख रुपये नकद और एक टाटा टिएगो कार प्रदान की गई. कलर्स चैनल पर आने वाले इस शो में शुक्ला ने कई खतरनाक स्टंट किए और हमेशा अपने खेल के दौरान वह शीर्ष पर बने रहे. अंतिम प्रतियोगिता में उन्हें आग, हवा और पानी जैसी अलग-अलग ताप और गति वाले तत्वों के बीच दौड लगानी थी.
शुक्ला ने बताया कि ‘खतरों के खिलाडी’ उनके लिए एक प्रयोग की तरह था जिससे वह अपने डर से लड सकें. एक बयान में शुक्ला ने कहा, ‘‘मैं इस ट्रॉफी को घर ले जा रहा हूं. मैंने अपना मिशन पूरा किया.” उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि कई चोटों, झगडों और तरह-तरह के स्टंटों की बाधाओं को उन्होंने पार किया. शो के अंतिम दिन विजेता की घोषणा करने के लिए अर्जुन कपूर की ‘की एंड का’ की साथी कलाकार करीना कपूर खान भी मौजूद रहीं। इसके अलावा कॉमेडी कलाकार भारती सिंह ने भी दर्शकों को मनोरंजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




