ePaper

Bigg Boss 9: सनी लियोन ने रोशेल को दिये लव-टास्‍क, फिर धुलवाई कार

Updated at : 19 Jan 2016 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9: सनी लियोन ने रोशेल को दिये लव-टास्‍क, फिर धुलवाई कार

‘बिग बॉस 9’ में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने इंट्री की. उन्होंने घर में घुसते ही कुछ ऐसे टास्‍क दिये जो सभी घरवालों के लिए हैरानीभरा था. सनी लियोन ने सबसे पहले शो की प्रतिभागी रोशेल राव को माइक पहनने के लिए कहा और उन्‍हें निर्देश दिया कि किसी को इस बात का पता नहीं […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने इंट्री की. उन्होंने घर में घुसते ही कुछ ऐसे टास्‍क दिये जो सभी घरवालों के लिए हैरानीभरा था. सनी लियोन ने सबसे पहले शो की प्रतिभागी रोशेल राव को माइक पहनने के लिए कहा और उन्‍हें निर्देश दिया कि किसी को इस बात का पता नहीं चलना चाहिये कि उनके पास माइक है और वे कोई इशारा भी नहीं करेंगी. सबसे पहले रोशेल को घर के तीनों मेल प्रतिभागियों के गाल पर किस करना था. जानें और क्‍या हुआ घर में…

रोशेल ने प्रिंस, ऋषभ और कीथ को किया किस

undefined

रोशेल ने टास्‍क को बखूबी निभाते हुए सभी तीनों (प्रिंस, ऋषभ और कीथ) के गालों को किस किया. इसके बाद सनी लियोन ने कहा कि वो ऋषभ के साथ फ्लर्ट करें. रोशेल ने इसे भी बखूबी निभाया. इसके बाद रोशेल ने प्रिंस के साथ भी फ्लर्ट किया. सनी लियोन ने अगला टास्‍क दिया कि वे मंदाना से झगड़ा करें साथ ही वे कीथ के साथ पिलो फाइट करें. सभी टास्‍को को रोशेल ने बखूबी निभाया.

मंदाना-रोशेल ने सनी लियोन के स्‍टाइल में धोई कार

undefined

सनी लियोन अपनी आगामी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ को प्रमोट करने इस शो में आई थी. फिल्‍म में सनी लियोन हॉट अंदाज में कार धोती नजर आई हैं. कुछ वैसा ही उन्‍होंने घर की फीमेल प्रतिभागियों (रोशेल और मंदाना) को करने के लिए कहा. सभी घरवालों ने ‘मेरा रोम रोम रोमांटिक है…’ गाने में जमकर मस्‍ती की और सनी लियोन के साथ डांस भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola