ePaper

Bigg Boss 9: ''TIME-OUT'' इमाम सिद्दिकी ने बताया प्रिंस को फर्जी

Updated at : 12 Jan 2016 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9: ''TIME-OUT'' इमाम सिद्दिकी ने बताया प्रिंस को फर्जी

‘बिग बॉस 9′ फिनाले के बहुत करीब है. इस हफ्ते ‘बिग बास’ ने घरवालों को राहत दी और घर का कोई सदस्‍य घर से बेघर नहीं हुआ. लेकिन घर में नये मेहमान के तौर पर बिग बॉस के छठवें सीजन के प्रतिभागी इमाम सिद्दिकी इंट्री करेंगे. वहीं घर में घुसते ही इमाम घर के सदस्‍य […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9′ फिनाले के बहुत करीब है. इस हफ्ते ‘बिग बास’ ने घरवालों को राहत दी और घर का कोई सदस्‍य घर से बेघर नहीं हुआ. लेकिन घर में नये मेहमान के तौर पर बिग बॉस के छठवें सीजन के प्रतिभागी इमाम सिद्दिकी इंट्री करेंगे. वहीं घर में घुसते ही इमाम घर के सदस्‍य प्रिंस नरुला को अपना पहला निशाना बनाते नजर आयेंगे. उन्‍होंने कहा कि प्रिंस को भले ही सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा हो लेकिन उनके लिए वे सबसे फर्जी इंसान हैं.

घर में सदस्‍यों के लिए चुनौती बनकर इंट्री करनेवाले इमाम ने कहा, ‘प्रिंस खराब इंसान है. घर के भीतर वह सबसे फर्जी व्यक्ति है. वह बिना रीढ वाला शख्स है. पूरे शो में वह ‘भाई-बहन’ कहता रहा और आखिर में उसने अपनी बहन किश्वर मर्चेंट को धोखा दे दिया. उसको यह समझना चाहिए कि यह ‘स्पिलिट्स विला’ और ‘रोडीज’ नहीं है. यह अलग मंच है और यहां इसके मुताबिक ही व्यवहार करने की जरुरत होती है.’ उनका कहना है कि उन्होंने घर के सभी प्रतियोगियों के लिए गीत लिखे हैं और सबका दूसरा नाम भी तय किया है.

प्रिंस से नाराज हैं किश्‍वर?

undefined

बीते दिनों किश्‍वर मर्चेंट घर से 15 लाख रुपये लेकर बाहर हो गई. वहीं किश्‍वर का कहना है कि वो प्रिंस से थोड़ा नाराज हैं क्‍योंकि प्रिंस ने यह एकबार भी नहीं कहा कि वो उसके बदले घर से बाहर जा सकते हैं. आपको बता दें कि पूरे शो में प्रिंस किश्‍वर को बहन-बहन कहते नजर आये लेकिन आखिरी वक्‍त पर किश्‍वर को आपसी सहमति से घर से बाहर होना पड़ा और प्रिंस को टिकट टू फिनाले मिल गया.

घर से बेघर होने के लिए ये सदस्‍य हैं नॉमिनेट

घर में फिलहाल प्रिंस, मंदाना, रोशेल, कीथ, ऋषभ और प्रिया हैं. ऋषभ और प्रिया वाईल्‍ड कार्ड के जरिये घर में आये थे. बाकी सभी सदस्‍य शुरुआत से घर में हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रिंस के छोड़कर सभी सदस्‍य नॉमिनेटिड हैं. वहीं अगले हफ्ते घर में अभिनेता अक्षय कुमार आयेंगे और घर से एक सदस्‍य बाहर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola