ePaper

Bigg Boss 9 : दोबारा इंट्री करेंगे रोशेल के बॉयफ्रेड कीथ

Updated at : 27 Nov 2015 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9 : दोबारा इंट्री करेंगे रोशेल के बॉयफ्रेड कीथ

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ के प्रतिभागी कीथ सिकेरा दोबारा शो में इंट्री कर रहे हैं. वे हाल ही में अपने भाई की मौत के कारण शो को बीच में ही छोड़कर चले गये थे. उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड रोशेल राव के साथ घर में इंट्री की थी. घर में फिलहाल दो वाईल्‍ड कार्ड इंट्री […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ के प्रतिभागी कीथ सिकेरा दोबारा शो में इंट्री कर रहे हैं. वे हाल ही में अपने भाई की मौत के कारण शो को बीच में ही छोड़कर चले गये थे. उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड रोशेल राव के साथ घर में इंट्री की थी. घर में फिलहाल दो वाईल्‍ड कार्ड इंट्री सदस्‍यों प्रिया और कवलजीत सिंह ने खलबली मचा रखी है.

शो को सलमान खान होस्‍ट कर रहे हैं. शो से हाल ही में अमन वर्मा बाहर हुए हैं. नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है. घर में बिग बॉस ने टास्‍क दिया है कि घरवाले एक कार के अंदर ज्‍यादा से ज्‍यादा समय बिताये इस आधार पर विजेता की घोषणा की जायेगी. अग देखना दिलचस्‍प होगा कि कौन कार में सबसे ज्‍यादा समय बीताता है.

वहीं बिग बॉस आज घरवालों को झटका देगें. अचानक दरवाजा खुलेगा और बिग बॉस के आदेशानुसार जो घर जाना चाहेगा वो जा सकता है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि जो हमेशा घर से बाहर जाने की रिक्‍वेस्‍ट करते रहते हैं वे बाहर जायेंगे या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola