BIGG BOSS 9 : आखिर आ ही गई कीथ-मंदाना के बीच दरार !

पहले वीकेंड में अंकित गेरा की विदाई हो गई. वहीं अब घर में एकबार फिर एलिमीनेशन का दौर चल पड़ा है. सभी जोडियों ने एक-एक कर बिग बॉस को बताया कि वो घर की कौन सी जोड़ी को एलिमीनेट करना चाहते हैं. वहीं बिग बॉस ने आगे यह कहकर प्रतिभागियों का यह कहकर झटका दिया […]
पहले वीकेंड में अंकित गेरा की विदाई हो गई. वहीं अब घर में एकबार फिर एलिमीनेशन का दौर चल पड़ा है. सभी जोडियों ने एक-एक कर बिग बॉस को बताया कि वो घर की कौन सी जोड़ी को एलिमीनेट करना चाहते हैं. वहीं बिग बॉस ने आगे यह कहकर प्रतिभागियों का यह कहकर झटका दिया कि नॉमिनेटिड जोड़ी यह डिसाइड करेगी कि दोनों में से कौन बाहर जायेगा. अब घरवालों ने अपने पार्टनर के लिए अपनी कुर्बानी दी और इस बार नॉमिनेटिड प्रतिभागियों में रिमी सेन, मंदाना, प्रिंस और अमन शामिल हैं.
प्रिंस बोले कीथ और रोशेल का प्यार दिखावा है !
.jpg&w=3840&q=75)
प्रिंस को लगता है कि उनकी एक्स-पार्टनर रोशेल और कीथ का प्यार दिखावा है. दोनों दर्शकों से वाहवाही लूटने के लिए ऐसा कर रहे हैं. प्रिंस ने सुयश से कहा कि दोनों गुपचुप बातें करते रहते हैं. लेकिन दोनों जनता को ज्यादा दिन तक बेवकूफ नहीं बना सकते. दोनों की सच्चाई जल्द ही सबके सामने अस जायेगी, झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकती.
नीलामी टास्क
.jpg&w=3840&q=75)
इस टास्क के दौरान प्रिंस, दिगंग्ना, कीथ और सुयश को एक टेबल के चारों ओर बैठाया गया और बिग बॉस के आदेशानुसार तीनों को अपने बैगो की बोली लगानी थी. 3 लाख से ज्यादा अमांउट ही मान्य होगा. वहीं एक और शर्त यह रखी गई कि यह रकम विजेताओं की प्राइज मनी से काट लिया जायेगा चाहे विजेता कोई भी हो. वहीं कीथ ने जीरो लिखा और बाकी तीनों प्रतिभागियों ने अपने हिसाब से बोली की रकम लिखी.
प्रिंस, दिगंग्ना, और सुयश को उनके बैग दे दिये गये. वहीं कीथ ने कहा कि पैसे सबके लिए मायने रखता है. इसलिये वो अपना बैग पाने के लिए किसी के प्राइज के पैसे क्यों कटवाये. प्रिंस, दिगंग्ना, और सुयश का कहना है कि वे टास्क की नियमों को सही से समझ नहीं पाये इसलिये ऐसा हुआ.
किश्वर-रुपल की बहस
.jpg&w=3840&q=75)
नीलामी टास्क के बाद रुपल और किश्वर के बीच जबरदस्त बहस हुई. रुपल ने कहा कि किश्वर फुटेज लेने के लिए जानबूझकर बहस कर रहा है. वहीं किश्वर ने कहा कि वो सलमान की बातों पर ध्यान देते हुए कह रही है. हाल में सलमान ने रुपल को कहा था कि वो घर में बहुत शांत रहती है.
मंदाना और कीथ के बीच आई दरार !

आज के एपिसोड में दिखाया जायेगा कैसे मंदाना और कीथ के बीच एक टास्क को लेकर बहस हो गई. मंदाना यह कहकर दिये गये टास्क को नहीं करेंगी. वहीं कीथ मंदाना को यह कहते नजर आयेंगे कि वो कई बार ऐसा करती हैं और हर चीज को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं. ऐसे में मंदाना वापस कीथ से कहती नजर आयेंगी कि जब बिग बॉस ने जोड़ी बदलने का मौका दिया था तो उन्होंने अपना पार्टनर चेंज नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




