एक रेस्टोरेंट ऐसा भी जहां बजेंगे सिर्फ आशा भोंसले के गाने
Updated at : 16 Sep 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन में एक ऐसा नया भारतीय रेस्तरां खुला है जिसकी दीवारों पर आशा भोसले और उनके परिवार की तस्वीरें लगी हैं और जो यहां आने वालों को उनकी संगीत की यात्रा पर लेकर जाएगा. मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज ने खबर दी कि 82 वर्षीया गायिका आशा इस रेस्तरां की सहमालिक हैं और यह स्थल पीटर […]
विज्ञापन
लंदन: ब्रिटेन में एक ऐसा नया भारतीय रेस्तरां खुला है जिसकी दीवारों पर आशा भोसले और उनके परिवार की तस्वीरें लगी हैं और जो यहां आने वालों को उनकी संगीत की यात्रा पर लेकर जाएगा.
मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज ने खबर दी कि 82 वर्षीया गायिका आशा इस रेस्तरां की सहमालिक हैं और यह स्थल पीटर स्टरीट को और आकर्षक बनाएगा.
रेस्तरां की प्रमुख कंपनी अरिल ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुइ पाटर ने कहा, हमने समकालीन माहौल बनाने का प्रयास किया लेकिन इमारत करीब 170 साल पुरानी है, इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि हम सहानुभूतिपूर्वक इसका पुनरोद्धार करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




