ePaper

व्हाइट हाउस में दिखायी गयी रहमान के जीवन पर आधारित डॉक्‍यूमेंट्री

Updated at : 30 May 2015 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में दिखायी गयी रहमान के जीवन पर आधारित डॉक्‍यूमेंट्री

वाशिंगटन: संगीतकार ए आर रहमान के जीवन पर आधारित जय हो डॉक्‍यूमेंट्रीव्हाइट हाउस में दिखायी गयी. उमेश अग्रवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार के पेशेवर और निजी जीवन की कहानी दिखायी गयी है. यह फिल्म पश्चिमी तकनीक और पूर्वी संवदेना के उनके म्यूजिक फ्यूजन के तरीके का खाका खींचती […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: संगीतकार ए आर रहमान के जीवन पर आधारित जय हो डॉक्‍यूमेंट्रीव्हाइट हाउस में दिखायी गयी.

उमेश अग्रवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार के पेशेवर और निजी जीवन की कहानी दिखायी गयी है. यह फिल्म पश्चिमी तकनीक और पूर्वी संवदेना के उनके म्यूजिक फ्यूजन के तरीके का खाका खींचती है. रहमान (48) ने ट्वीटर पर जय हो के व्हाइट हाउस में प्रदर्शन को लेकर जानकारी डाली है.

वाशिंगटन के नजदीक विएना में एक कला प्रदर्शन केंद्र वोल्फट्रैप में संगीतकार ने एक संगीत कार्यक्रम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola