ePaper

सनी लियोनी पर दर्ज हुआ एफआइआर, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

Updated at : 15 May 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी पर दर्ज हुआ एफआइआर, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

ठाणे : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ ठाणे की एक महिला ने शिकायत दर्ज की है. सामाजिक कार्य करने वाली महिला अंजलि विनोद पालन ने सनी पर आरोप लगाया है कि सनी वेबसाइट और सोशल नेटवर्किंग साइट पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करके समाज में अश्लीलता फैला रही है और भारतीय संस्कृति को […]

विज्ञापन

ठाणे : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ ठाणे की एक महिला ने शिकायत दर्ज की है. सामाजिक कार्य करने वाली महिला अंजलि विनोद पालन ने सनी पर आरोप लगाया है कि सनी वेबसाइट और सोशल नेटवर्किंग साइट पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करके समाज में अश्लीलता फैला रही है और भारतीय संस्कृति को खराब कर रही है.

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सनी लियोन के खिलाफ आईटी एक्ट और भादवि के धारा 292, 292A, 294 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस इंस्पेक्टर शिवरकर के मुताबिक मामले की जांच ठाणे की साइबर सेल कर रही है.
गौरतलब है कि सनी लियोनी बॉलीवुड में आने से पहले कनाडा में पोर्नस्टार के तौर पर काम करती थी. मामला दर्ज करने वाली महिला का कहना है कि इस तरह के अश्लील पोस्ट बच्चों के मस्तिष्क पर बुरा असर डालते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola