OMG..दीपिका भी थीं डिप्रेसन की शिकार!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए सामने आयी हैं. दीपिका 21 मार्च को ‘लिव लव लॉफ फाउंडेशन’ नामक एक मेंटल हेल्थ संस्था को लॉन्च करने जा रही हैं. दीपिका ने पिछले साल अपने बारे में डिप्रेशन की बात करके लोगों को चौंका दिया था. वे भी डिप्रेसन […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए सामने आयी हैं. दीपिका 21 मार्च को ‘लिव लव लॉफ फाउंडेशन’ नामक एक मेंटल हेल्थ संस्था को लॉन्च करने जा रही हैं.
दीपिका ने पिछले साल अपने बारे में डिप्रेशन की बात करके लोगों को चौंका दिया था. वे भी डिप्रेसन की शिकार हो गयी थीं. पिछले साल 21 मार्च से ही उन्होंने डिप्रेशन की दवा लेना शुरू किया था. इस संस्था की शुरूआत के लिए दीपिका फिलहाल संबंधित डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों से संपर्क में हैं.
इस संस्था से जुड़ने के लिए दीपिका ने बीते साल के अंतिम में ही इच्छा जतायी थी. उन्होंने ट्विटर के माध्यम दीपिका का मानना है कि अब भी भारत में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता की कमी है. इस संस्था के द्वारा दीपिका हर उस इंसान की मदद करना चाहती हैं जो डिप्रेसन से जूझ रहे हैं.
कई सितारे हुए डिप्रेसन के शिकार:
बॉलीवुड में कई सितारे डिप्रेसन के शिकार हुए हैं. इसके वजह से उन्हें जान भी देनी पड़ी है. मीना कुमारी, परवीन बॉबी, गुरुदत्त जैसे कई फिल्मी कलाकार डिप्रेसन के शिकार हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










