हादसे के दौरान बाल-बाल बची टीवी स्टार किम करदाशियां

जानीमानी टीवी स्टार किम करदाशियां एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची. हादसे के दौरान वे अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट और दोनों बहनों केली जोनर और कोल करदाशियां के साथ मौजूद थी. मोंटाना में हुए इस घटना की जानकारी खुद करदाशियां ने ट्विटर पर दी.किम करदाशियां ने ट्विटर पर लिखा, ‘ईश्वर आपका लाख-लाख शुक्रिया कि आप […]
जानीमानी टीवी स्टार किम करदाशियां एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची. हादसे के दौरान वे अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट और दोनों बहनों केली जोनर और कोल करदाशियां के साथ मौजूद थी. मोंटाना में हुए इस घटना की जानकारी खुद करदाशियां ने ट्विटर पर दी.किम करदाशियां ने ट्विटर पर लिखा, ‘ईश्वर आपका लाख-लाख शुक्रिया कि आप हमारे साथ थे और आपने हमें सुरक्षित रखा.’
शनिवार सुबह हुए इस हादसे के दौरान किम, केली और नॉर्थ को लेकर कोल ढलुवा सड़क पर गाड़ी चला रही थीं. अचानक कार के अगले शीशे में बर्फ का बड़ा सा टुकड़ा आ लगा. जिससे कोल को सामने का रास्ता दिखाई नहीं दिया और कार खाई में जाते जाते बच गई. एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
Thank you God for watching over us and keeping us safe 🙏 pic.twitter.com/mcqBa1IYCZ
— Kim Kardashian (@KimKardashian) February 21, 2015
हालांकि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. कैप्टन मार्क विल्फोर ने कहा, ‘यह ज्यादा बड़ी दुर्घटना तो नहीं थी. सड़क ज्यादा संकरी है और यहां गाड़ी चलाना थोड़ा ज्यादा मुश्किल है, इसलिए यह हादसा हुआ. किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है सब ठीक है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




