ePaper

बिग बॉस हल्‍ला बोल : शो से बाहर हुई ''Drama Queen'' संभावना सेठ...

Updated at : 28 Jan 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बॉस हल्‍ला बोल : शो से बाहर हुई ''Drama Queen'' संभावना सेठ...

रियेलिटी शो बिग बॉस में कल रात डिंपी और संभावना सेठ का जमकर झगड़ा हुआ. दोनों के झगड़ों में किसी ने डिंपी का साथ दिया तो किसी ने संभावना का. वहीं संभावना ने डिंपी पर आरोप लगाया था कि डिंपी ने उन्‍हें अपशब्‍द कहे थे. संभावना ने यहां तक कह दिया था कि डिंपी के […]

विज्ञापन

रियेलिटी शो बिग बॉस में कल रात डिंपी और संभावना सेठ का जमकर झगड़ा हुआ. दोनों के झगड़ों में किसी ने डिंपी का साथ दिया तो किसी ने संभावना का. वहीं संभावना ने डिंपी पर आरोप लगाया था कि डिंपी ने उन्‍हें अपशब्‍द कहे थे. संभावना ने यहां तक कह दिया था कि डिंपी के कमेंट की वजह से मेरी शादी तक टूट सकती है.

इस झगड़े के बाद संभावना अपना सामान लेकर घर से बाहर जोन की मांग कर रही थी. वैसे इस सप्‍ताह मिडवीक एविक्‍शन होना था इस बात से सभी घरवाले वाकिफ थे. लेकिन यह कोई नही जानता था कि संभावना के घर से बाहर जाने की मुराद इतनी जल्‍दी पुरी हो जायेगी. आज रात वह घर से बाहर हो जायेंगी.

संभावना अपने बोल्‍डनेस के कारण पहले से सुर्खियों में बनी हुई थी. वे पूरे शो के दौरान सबके साथ दो-दो हाथ करती नजर आई. लेकिन डिंपी और उनकी लड़ाई ने तो पूरे घर में कोहराम मचा दिया. दोनों एकदूसरे पर कीचड़ उछालते नजर आये. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था.

आपको बता दें कि राहुल महाजन शो से एलिमिनेट हो चुके हैं. डिंसी इस बात से भी थोड़ा दुखी है. अब दोनों शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए झगड़े को तूल दे रही हैं या फिर सचमुच दोनों एकदूसरे को बिल्‍कुल पसंद नहीं करती. इससे पहले शो में चैलेंजर्स बनकर इंट्री हुए प्रतिभागियों में एजाज खान, सना खान, महक चहल और राहुल महाजन पहले ही बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola