ePaper

राहुल महाजन के साथ शादी को दोबारा मौका नहीं देना चाहती : डिंपी

Updated at : 22 Dec 2014 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल महाजन के साथ शादी को दोबारा मौका नहीं देना चाहती : डिंपी

‘बिग बॉस 8’ की प्रतिभागी डिंपी हाल ही में अलग हो चुके पति राहुल महाजन को शो में देखकर भावुक हो गई थी. उनकी आंखों में आंसू आ गये थे. लेकिन डिंपी का कहना है कि वे इस शादी को दोबारा मौका देने के बारे में नहीं सोच रही हैं. दोनों की करीब आने की […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 8’ की प्रतिभागी डिंपी हाल ही में अलग हो चुके पति राहुल महाजन को शो में देखकर भावुक हो गई थी. उनकी आंखों में आंसू आ गये थे. लेकिन डिंपी का कहना है कि वे इस शादी को दोबारा मौका देने के बारे में नहीं सोच रही हैं. दोनों की करीब आने की खबरें तब आ रही थी जब ‘बिगबॉस’ के घर में आयोजित एक पार्टी के दौरान राहुल को देख डिंपी की आंखें नम हो गई थी.

डिंपी ने कल शाम लोनावाला में ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान कहा कि,’ पार्टी के दौरन सबके खास मित्र शामिल हुए थे. ऐसे में राहुल को घर में आना मेरे परिवार के किसी सदस्‍य के आने जैसा था. मैं भावुक थी क्‍योंकि मेरी इंट्री वाइल्‍ड कार्ड के जरिए हुई थी. मैं घर में अगल-थलग महसूस कर रही थी. मेरे आने तक घर के सभी लोगों में एक अच्‍छी बॉडिंग हो गई थी. मेरा भावुक होना स्‍वाभाविक था.’

undefined

वहीं डिंपी ने आगे बताया कि,’ उस दिन की बात अलग थी. मैं उनके पास दोबारा जाने के बारे में नहीं सोच रही हूं क्‍योंकि मैंने फैसला कर लिया है. मैं फिलहाल किसी के साथ होने की कोई योजना नहीं बना रही हूं. मेरा पूरा ध्‍यान गेम में है.’

29 वर्षीय डिंपी और राहुल ने इस साल की शुरूआत में पारस्परिक सहमति से तलाक के लिए आवेदन दिया था. साल 2010 में दोनों देश का पहला जोड़ा बने थे, जिसने रियेल्टी टीवी पर शादी की थी. लेकिन डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा को आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों अलग हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola