''कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल'' के सेट पर दादी को लगी चोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 10:59 AM
टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की शूटिंग के दौरान अली असगर को चोट लग गई. अली के गर्दन और कंधे में चोट लगी है. वे शो में दादी बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. अली को चोट उस वक्त लगी जब शाहरुख और काजोल सहित फिल्म ‘दिलवाले दल्हानियां ले जायेंगे’ की पूरी टीम सेट […]
टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की शूटिंग के दौरान अली असगर को चोट लग गई. अली के गर्दन और कंधे में चोट लगी है. वे शो में दादी बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. अली को चोट उस वक्त लगी जब शाहरुख और काजोल सहित फिल्म ‘दिलवाले दल्हानियां ले जायेंगे’ की पूरी टीम सेट पर शूटिंग कर रही थी.
अली ने बताया कि,’ मैं और किकू शूटिंग के दौरान आपस में झगड रहे थे. मैं नवजोत सिंह सिद्घू की कुर्सी की तरफ भागते समय गिर गया और मेरी गर्दन में चोट लग गई. मैं पूरी तरह सुन्न हो गया था. मैं हिल भी नहीं पा रहा था. शाहरुख खान और फिल्म की पूरी टीम वहां मौजूद थी. मुझे सेट पर फर्स्ट एड मिला.’
वहीं अली ने आगे फिर बताया कि,’ डॉक्टर ने मुझे आराम करने के लिए कहा है, लेकिन मेरे बहुत सारे कमिटमेंट है जिन्हें मुझे पूरा करना है. मैं रोज सुबह पेन किलर का इंजेक्शन लेता हूं. मैं इस महीने 6 तारीख तक बेहद व्यस्त हूं. उसके बाद मैं आराम करुंगा.’ दर्शक दादी बने अली को खासा पसंद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










