जैक्लीन के ट्विटर पर बने 10 लाख प्रशंसक, सलमान को दिया क्रेडिट

मुंबई: फिल्म अलादीन से बालीवुड में कदम रखने वालीं जैक्लीन फर्नाडिज के ट्विटर एकाउंट पर 10 लाख प्रशंसक बन चुके हैं. इसके लिए उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है. जैक्लीन फिल्म किक में सलमान खान के साख काम कर चुकी हैं. श्रीलंका से आईं 29 वर्षीय जैक्लीन मिस श्रीलंका रह चुकी हैं. जैक्लीन […]
मुंबई: फिल्म अलादीन से बालीवुड में कदम रखने वालीं जैक्लीन फर्नाडिज के ट्विटर एकाउंट पर 10 लाख प्रशंसक बन चुके हैं. इसके लिए उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है. जैक्लीन फिल्म किक में सलमान खान के साख काम कर चुकी हैं.
श्रीलंका से आईं 29 वर्षीय जैक्लीन मिस श्रीलंका रह चुकी हैं. जैक्लीन 2009 में ट्विटर से जुड़ी थीं.
1 million finally on twitter!!! I owe this one to @BeingSalmanKhan 😙😙😙
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) October 12, 2014
उन्होंने ट्विटर पर अपने दस लाख प्रशंसक बनने की खुशी जाहिर करते हुए सलमान खान को इसका क्रेडिट दिया और लिखा कि इसके लिए सलमान को धन्यवाद.
जेक्लीन ने 2009 में अलादीन फिल्म से अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ काम किया. इसके अलावा जाने कहां से आई और मर्डर 2 में भी काम किया है.
लेकिन उनको असली पहचान मिली फिल्म किक से मिली. जैक्लीन फैशन शो भी करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




