बिली पोर्टर ने एमी में रचा इतिहास, ''बेस्ट एक्टर इन ड्रामा'' का अवॉर्ड जीता

Updated at : 23 Sep 2019 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिली पोर्टर ने एमी में रचा इतिहास, ''बेस्ट एक्टर इन ड्रामा'' का अवॉर्ड जीता

लॉस एंजिलिस : अभिनेता बिली पोर्टर ने ‘71वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स’ में ‘पोज’ में अपनी दमदार भूमिका के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ड्रामा’ अवॉर्ड जीता है. यह पुरस्कार जीतने वाले वह पहले समलैंगिक व अश्वेत व्यक्ति हैं. रयान मर्फी और स्टीवन कैनल्स द्वारा निर्मित ‘‘पोज’ 1980 के दशक के अंत में और 1990 के दशक […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेता बिली पोर्टर ने ‘71वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स’ में ‘पोज’ में अपनी दमदार भूमिका के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ड्रामा’ अवॉर्ड जीता है. यह पुरस्कार जीतने वाले वह पहले समलैंगिक व अश्वेत व्यक्ति हैं. रयान मर्फी और स्टीवन कैनल्स द्वारा निर्मित ‘‘पोज’ 1980 के दशक के अंत में और 1990 के दशक की शुरुआत में एलजीबीटीक्यू की बॉलरूम संस्कृति के साथ ही समुदाय के लोगों के जीवन पर केंद्रित है.

शो में, पोर्टर ने मिलनसार व्यक्ति प्रे टेल का किरदार निभाया है. अपने अभिवादन भाषण में, अभिनेता ने जेम्स बाल्डविन के 1960 के निबंध ‘‘दे कान्ट टर्न बैक’ को उद्धृत किया. पोर्टर ने कहा कि मेरे बारे में मुझे जो भी अब तक बताया गया था उससे बाहर आने में मुझे वर्षों लग गए. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास अधिकार है. आपके पास अधिकार है. हम सभी के पास अधिकार है.’

एमी अवॉर्ड्स 2019 में फोएबे वालर-ब्रिज की धूम रही और उन्होंने तीन पुरस्कार अपनी झोली में डाले. लेखिका-अभिनेत्री वालर-ब्रिज ने अपनी डार्क कॉमेडी सीरीज ‘‘फ्लीबैग’ के लिए कॉमेडी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज और सर्वश्रेष्ठ हास्य लेखन का पुरस्कार अपने नाम किया.

वालर-ब्रिज ने 30 साल के आसपास की उम्र वाली गुस्सैल, भ्रमित महिला पर आधारित सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता. अभिनेत्री ने अपने सह कलाकारों, शो के निर्देशक हैरी ब्रैडबीयर और निर्माता अमेजन और बीबीसी के योगदान की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola