प्रियंका चोपड़ा संग शादी के बाद अब ये कोशिश कर रहे हैं निक जोनास

न्यूयॉर्क : गायक एवं अभिनेता निक जोनास का कहना है कि वह और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा अपने नव-विवाहित जीवन में तालमेल बैठाने और लगातार एक-दूसरे का सहारा बनने की कोशिश कर रहे हैं. निक और प्रियंका पिछले साल दिसम्बर में भारत में शादी के बंधन में बंधे थे. गायक ने कहा कि वह एक […]
न्यूयॉर्क : गायक एवं अभिनेता निक जोनास का कहना है कि वह और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा अपने नव-विवाहित जीवन में तालमेल बैठाने और लगातार एक-दूसरे का सहारा बनने की कोशिश कर रहे हैं. निक और प्रियंका पिछले साल दिसम्बर में भारत में शादी के बंधन में बंधे थे. गायक ने कहा कि वह एक ‘अच्छा साथी’ बनने की कोशिश कर रहे हैं.
डिजनी के पूर्व स्टार ने ‘हफिंगटन पोस्ट’ से कहा,‘ मुझे लगता है कि हम दोनों निश्चित तौर पर एक दूसरे का पूरी तरह ख्याल रखने की कोशिश करते हैं और मुझे लगता है कि जिस तरह हम वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे है…हम यह पता लगा पा रहे हैं कि हम कैसे और कब एक-दूसरे का सहारा बन सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा,’ अभी तक, यह बेहतरीन रहा है… और ऐसा साथी होना, जीवन साथी होना कमाल का अनुभव है और इससे सब कुछ काफी बेहतर हो जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘ इसलिए, मैं बस उम्मीद करता हूं कि मैं उनका एक अच्छा साथी बना रहूं…चाहे वह भावनात्मक हो या शारीरिक स्वास्थ्य…मैं हर चीज में उनका साथी बनना चाहता हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










