लेडी गागा ने तोड़ दी सगाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गायिका और अभिनेत्री लेडी गागा ने अक्‍टूबर में क्रिश्चियन कारिनो के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होने यह सगाई तोड़ दी है. वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, लेड गागा के प्रतिनिधि ने इस इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका रिश्‍ता कुछ समय पहले […]

विज्ञापन

गायिका और अभिनेत्री लेडी गागा ने अक्‍टूबर में क्रिश्चियन कारिनो के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होने यह सगाई तोड़ दी है. वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, लेड गागा के प्रतिनिधि ने इस इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका रिश्‍ता कुछ समय पहले ही समाप्‍त हो गया था. सूत्रों के अनुसार लेडी गागा ने कहा, यह सिर्फ काम नहीं है. कभी-कभी खत्‍म हो जाते हैं.

विज्ञापन

बता दें कि लेडी गागा ने साल 2005 से 2008 तक संगीतकार ल्‍यूक कार्ल को डेट किया. साल 2011 में उनका नाम मॉडल और अभिनेता टेलर किन्‍नी के साथ जुड़ा. खबरें थी कि दोनों जल्‍द ही शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 14 फरवरी 2015 में किन्‍नी ने गागा को प्रपोज किया था लेकिन दोनों ने शादी नहीं की.

गौरतलब है कि दुनियाभर में मशहूर अमेरिकन गायिका लेडी गागा को असली नाम स्‍टेफनी जोआन एंजेलीना जर्मानोत्ता है. उन्‍होंने अपने रॉक संगीत का सफर न्‍यूयॉर्क शहर से साल 2003 में शुरू किया था. इसके बाद से वे अब तक कई पुरस्‍कार जीत चुकी हैं. वे 12 बार ग्रेमी पुरस्‍कार के लिए नॉमिनेटिड हो चुकी हैं. उनका नाम 2 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है.

लेडी गागा LGBT की रक्षक मानी जाती हैं. उन्‍होंने LGBT लोगों के प्रति सम्‍मान के लिए हमेशा आवाज उठाई है. वे एक स्‍वतंत्र और मजबूत महिला हैं. वे चैरिटी का काम करती हैं और विभिन्‍न अभियानों में भाग लेती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola