ePaper

अश्लील फोटो भेजने के जुर्म में गिरफ्तार सिंगर मीका सिंह हुए रिहा

Updated at : 08 Dec 2018 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील फोटो भेजने के जुर्म में गिरफ्तार सिंगर मीका सिंह हुए रिहा

दुबई : ब्राजील की एक किशोरवय मॉडल को कथित रुप से ‘अश्लील तस्वीरें’ भेजने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किये गये गायक मीका सिंह को रिहा कर दिया गया है. संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने गल्फ न्यूज को बताया कि अबू धाबी के भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के […]

विज्ञापन

दुबई : ब्राजील की एक किशोरवय मॉडल को कथित रुप से ‘अश्लील तस्वीरें’ भेजने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किये गये गायक मीका सिंह को रिहा कर दिया गया है.

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने गल्फ न्यूज को बताया कि अबू धाबी के भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद गायक को बृहस्पतिवार रात को रिहा किया गया. सूरी ने कहा कि मीका सिंह के बाद में अदालत में पेश होने की उम्मीद है. उन्हें दुबई में गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस उन्हें अबू धाबी ले गयी क्योंकि शिकायतकर्ता के पास अबू धाबी आवास वीजा था. सूत्रों के अनुसार 17 साल की ब्राजीलियाई मॉडल ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने की कथित रुप से शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद गायक को गिरफ्तार किया गया था. गायक ने उसे बॉलीवुड फिल्म में काम दिलाने का भी वादा किया था.

ऐसा पहली बार नहीं है कि मीका सिंह आपत्तिजनक आचरण के आरोपों से घिरे हैं. उन पर बॉलीवुड की विवादास्पद अभिनेत्री राखी सावंत का जबरन चुंबन लेने का भी आरोप लगा था. वह एक शो के दौरान एक दर्शक से झगड़ पड़े थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola