ePaper

Oh No! ''तारक मेहता...'' में वापसी नहीं करेंगी ''दयाबेन'', पति बने वजह

Updated at : 06 Nov 2018 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Oh No! ''तारक मेहता...'' में वापसी नहीं करेंगी ''दयाबेन'', पति बने वजह

टीवी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ में दयाबेन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दिशा वकानी पिछले साल से मैटरनिटी लीव के चलते शो से ब्रेक पर हैं. पिछले दिनों चर्चा थी कि दिशा वकानी अक्टूबर से शो में वापसी करेंगी लेकिन वे अभी तक शो में नजर नहीं आई हैं. अब उनके फैंस के […]

विज्ञापन

टीवी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ में दयाबेन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दिशा वकानी पिछले साल से मैटरनिटी लीव के चलते शो से ब्रेक पर हैं. पिछले दिनों चर्चा थी कि दिशा वकानी अक्टूबर से शो में वापसी करेंगी लेकिन वे अभी तक शो में नजर नहीं आई हैं. अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर है. खबरें हैं कि दिशा वकानी के शो में वापस आने के फैसले से उनके पति खुश नहीं है. ऐसे में शायद वे शो में वापसी न करें. कहा जा रहा है कि दिशा वकानी शो में आने के लिए तैयार हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, दिशा शो में वापसी के लिए तैयार हैं. वे फिर से काम शुरू करना चाहती हैं. उन्‍होंने अपना इंट्री प्रोमो भी शूट कर लिया है लेकिन उनके पति अब उनकी वापसी से खुश नहीं हैं.

सूत्रों के अनुसार, वे (दिशा के पति) चाहते हैं कि दिशा अपना करियर छोड़कर बच्‍चे की परवरिश में पूरी तरह ध्‍यान दें. इसी वजह से दिशा पूरी तरह से कंफ्यूज्‍ड हैं कि वे शो पर वापसी करें या नहीं. वे शो में लौटना तो चाहती हैं लेकिन अपने पति की मर्जी के खिलाफ भी नहीं जाना चाहती. ऐसे में अब उनका शो में वापसी करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

बता दें कि दयाबेन शो की ए‍क चर्चित कैरेक्‍टर हैं. ऐसे में चैनल उन्‍हें किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ रिप्‍लेस नहीं करना चाहता था. अभी भी शो के मेकर्स दिशा के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. दिशा पिछले साल सितंबर महीने से ही शो से दूर हैं. वे मैटरनिटी लीव पर थीं जिसके बाद से फैंस लगातार उनकी राह देख रहे थे.

हालांकि, खास बात यह है कि एक साल से दिशा इस शो से दूर है लेकिन इससे शो पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. शो अभी भी कॉमेडी कैटेगरी में नंबर 1 की पोजीशन पर बना हुआ है और दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रहा है. ऐसे में यह भी हो सकता है कि शो के मेकर्स दिशा को किसी और एक्‍ट्रेस से रिप्‍लेस न करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola