ePaper

#MeToo: तापसी पन्नू से ट्विटर यूजर ने कह दी ऐसी बात, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Updated at : 19 Oct 2018 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: तापसी पन्नू से ट्विटर यूजर ने कह दी ऐसी बात, फिर हुआ कुछ ऐसा...

#MeToo मूवमेंट ने बॉलीवुड में तूफान खड़ा कर दिया है. हॉलीवुड से आये इस अभियान ने कई नामीशख्सीयतों काचेहरा बेनकाब किया है. इसके तहत एक-एक कर के कई पीड़िताओं ने आपबीती सुनायी. जहां एक ओर यह अभियान काफी सफल हो रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका इस्तेमाल महज सस्ती लोकप्रियता पाने […]

विज्ञापन

#MeToo मूवमेंट ने बॉलीवुड में तूफान खड़ा कर दिया है. हॉलीवुड से आये इस अभियान ने कई नामीशख्सीयतों काचेहरा बेनकाब किया है. इसके तहत एक-एक कर के कई पीड़िताओं ने आपबीती सुनायी.

जहां एक ओर यह अभियान काफी सफल हो रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका इस्तेमाल महज सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कर रहे हैं.

तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद के तूल पकड़ने के बाद बॉलीवुड में तेज हुए #MeToo कैंपेन के तहत जो नाम सामने आये हैं, उनमें आलोक नाथ, साजिद खान, सुभाष घई, रजत कपूर, पीयूष मिश्रा, वरुण ग्रोवर, लव रंजन, विपुल शाह जैसेनाम शामिल हैं.

इन बातों को लेकर सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर है. जहां कई लोग इस अभियान की सराहना करते नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस कैंपेन का मजाक उड़ा रहे हैं.

ऐसे ही एक यूजर ने #MeToo को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर एक बेहूदा ट्वीट किया. इसपर एक्शन लेेते हुए तापसी ने करारा जवाब दिया.

हुआ कुछ यूं कि अजय कांत नाम के एक यूजर ने तापसी को ट्वीट कर लिखा, मैडम आपने कभी किसी पर #MeToo नहीं लगाया. चलो अभी करियर उड़ान पर है. लेकिन आज से 10 साल बाद जरूर लगाना.

इसके जवाब में तापसी ने लिखा, ऐसी बातें करते हुए कम से कम अपने बायो में लिखे हुए नाम का तो लिहाज कर लेते. उन्हें अच्छा नहीं लगेगा यह पढ़कर.

बतातेचलें कि यूजर ने ट्विटर अकाउंट के बायो में जय श्री राम लिखा है और खुद को मोदी भक्त बताया है. मालूम हो कि हर मुद्दे पर खुलकर राय रखनेवाली तापसी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola