ePaper

Sui Dhaaga Challenge: शाहरुख खान ने बनाया सुई में सबसे जल्दी धागा डालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, VIDEO

Updated at : 20 Sep 2018 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Sui Dhaaga Challenge: शाहरुख खान ने बनाया सुई में सबसे जल्दी धागा डालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, VIDEO

इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच सुई में धागा डालने का चैलेंज लगा हुआ है. यह चैलेंज शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’ को लेकर चल रहा है. चैलेंज यह है कि सुई में धागा कौन सबसे जल्दी डालता है. इस चैलेंज के तहत हर सेलेब सुई में […]

विज्ञापन

इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच सुई में धागा डालने का चैलेंज लगा हुआ है. यह चैलेंज शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’ को लेकर चल रहा है. चैलेंज यह है कि सुई में धागा कौन सबसे जल्दी डालता है.

इस चैलेंज के तहत हर सेलेब सुई में धागा डालते हुए अपने वीडियो शेयर कर रहा है. इसी चैलेंज चेन के दौरान अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान को सुई में धागा डालने का चैलेंज दिया था, जिसे एक्सेप्ट करते हुए शाहरुख ने उसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/p/Bn6xhS7D068/?utm_source=ig_embed_loading

वीडियो में शाहरुख बताते हैं कि अनुष्का शर्मा ने उन्हें यह चैलेंज दिया है और वह इस चैलेंज को रिकॉर्ड समय में करके दिखाएंगे. उन्होंने 0.000000001 मिलीसेकेंड में चैलेंज पूरा किया है.

शाहरुख खान एक बहुत बड़ी सुई लेते हैं और उसमें चुटकियों में धागा डाल देते हैं. शाहरुख खान कहते हैं कि बड़े लोगों के बड़े ही काम होते हैं. इस तरह शाहरुख खान ने इस चैलेंज को और भी दिलचस्प बना दिया है.

शाहरुख ने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है, वह तो और मजेदार है. उन्होंने लिखा है- चैलेंज मैंने अपने अंदाज में पूरा किया है अनुष्का. सुई धागा के लिए शुभकामनाएं. हर एक की मेहनत और विश्वास रंग लाये.

इसपर रिएक्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि यह तो सुई धागा चैलेंज का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. शाहरुख खान को इसके लिए अवार्ड अभी के अभी दे दिया जाये. वहीं, शाहरुख के इस फनी वीडियो पर यूजर्स ने भी फनी कमेंट्स किये और उन्हें चीटर बताया.

https://www.instagram.com/p/Bn6UAM9gHiC/?utm_source=ig_embed_loading

बात करें अन्य स्टार्स की, तो इस चैलेंज में रणबीर कपूर पास हो गये हैं, जबकि अक्षय कुमार और करण जौहर फेल. अब रणवीर सिंह और दीपिका का नंबर लगा है. आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर को भी यह चैलेंज मिल चुका है.

https://www.instagram.com/p/Bn3LaiKAJ1d/?utm_source=ig_embed_loading

मालूम हो कि सुई धागा चैलेंज एक प्रमोशनल एक्टिविटी है, जिसकी शुरुआत फिल्म ‘सुई धागा’ की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक्टर वरुण धवन के साथ मिल कर की थी. फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का देसी अवतार नजर आयेगा.

फिल्म ‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’ गांधी जयंती (2 अक्तूबर) के मौके पर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है जो अपने बिजनेस की शुरुआत करते हैं.

‘सुई धागा’ में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के किरदार में हैं. फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है. मौजी छोटी नौकरी करता है और ममता हाउसवाइफ है.

मौजी कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है. पति के अपमान से ममता काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है. मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है. धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है.

देखें इस फिल्म का नया Teaser

गौरतलब है कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘जीरो’ (Zero) में नजर आयेगी. ‘जीरो’ में शाहरुख खान बौने का अवतार निभा रहे हैं. अनुष्का ने शाहरुख के अपोजिट फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी (2008)’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद यह जोड़ी ‘जब तक है जान (2012)’ और ‘जब हैरी मेट सेजल (2017)’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. इनमें जहां ‘जब तक है जान’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, वहीं ‘जब हैरी मेट सेजल’ बुरी तरह पिट गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola