ePaper

''तारक मेहता का उलटा चश्‍मा'' में जल्‍द लौटेंगी दिशा वकानी! प्रोड्यूसर ने कही ये बात...

Updated at : 11 Sep 2018 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
''तारक मेहता का उलटा चश्‍मा'' में जल्‍द लौटेंगी दिशा वकानी! प्रोड्यूसर ने कही ये बात...

टीवी के चर्चित सीरीयल में एक ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के सभी किरदारों को बेहद पसंद किया जाता है. इस किरदारों में से एक दया बेन (दिशा वकानी) भी हैं जो दर्शकों की फेवरेट हैं. दिशा पिछले काफी समय से मेटरनिटी लीव पर थीं. वे सितंबर 2017 से ही शो में नजर नहीं आ […]

विज्ञापन

टीवी के चर्चित सीरीयल में एक ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के सभी किरदारों को बेहद पसंद किया जाता है. इस किरदारों में से एक दया बेन (दिशा वकानी) भी हैं जो दर्शकों की फेवरेट हैं. दिशा पिछले काफी समय से मेटरनिटी लीव पर थीं. वे सितंबर 2017 से ही शो में नजर नहीं आ रही थीं. फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दिशा के फैंस के लिए खुशखबरी है. सूत्रों की मानें तो दिशा जल्‍द ही शो पर फिर से लौट सकती हैं.

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा 2 महीने बाद शो के लिए दोबारा शूटिंग करने लगेंगी. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का कहना है कि, हमलोग इस बारे में दिशा से बात कर रहे हैं.

उन्‍होंने आगे बताया, अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो अगले दो महीने बाद दिशा एक बार फिर शो की शूटिंग शुरू कर देंगी.’ इस बारे में बात करने केलिए जब दिशा से संपर्क किया गया तो वे उपलब्‍ध नहीं थीं. गौरतलब है कि दिशा ने 30 नवंबर को एक प्‍यारी सी बेटी की मां बनीं. फिलहाल वे उसी की देखभाल में व्‍यस्‍त है.

वहीं शो के मेकर्स ने डॉ हाथी का किरदार निभा रहे कवि कुमार आजाद की अचानक मौत के बाद इस रोल के लिए निर्मल सोनी को फाइनल कर लिया है. कहा जा रहा है कि वे जल्‍द ही शो में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola