ePaper

FIFA WORLD CUP 2018 में अच्छे प्रदर्शन के लिए मैक्सिको के लोग करवा रहे जादू-टोना

Updated at : 14 Jun 2018 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA WORLD CUP 2018 में अच्छे प्रदर्शन के लिए मैक्सिको के लोग करवा रहे जादू-टोना

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के लोग अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल से आगे पहुंचाने के लिए टोने टोटकों से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं और इसी कड़ी में वे इन दिनों अपने धर्मगुरूओं की शरण में जा रहे हैं. एंटोनियो वाजक्वेज (एल ब्रुजो मेयर के नाम से मशहूर) मैक्सिको की राजनीति में सालाना भविष्यवाणी करने […]

विज्ञापन


मैक्सिको सिटी :
मैक्सिको के लोग अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल से आगे पहुंचाने के लिए टोने टोटकों से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं और इसी कड़ी में वे इन दिनों अपने धर्मगुरूओं की शरण में जा रहे हैं. एंटोनियो वाजक्वेज (एल ब्रुजो मेयर के नाम से मशहूर) मैक्सिको की राजनीति में सालाना भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर हैं. मैक्सिको के लोगों का उन पर अंधविश्वास है जो मैक्सिको की फुटबाल टीम को रूस में कम से कम क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने के लिए उनकी पूजा कर रहे हैं.

एंटोनियो अपनी लंबी दाढ़ी और हरे रंग की मैक्सिको जर्सी पहने दो पुजारिनों के साथ टीम के विश्व कप में पांचवें मैच यानी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने की प्रार्थना कर रहे हैं. मैक्सिको की टीम ग्रुप एफ में रविवार को मौजूदा चैम्पियन जर्मनी से भिड़ेगी और वह पहली बार विश्व कप के क्वार्टरफाइनल से अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद लगाये है. एंटोनियो ने विजेता के रूप में ब्राजील, स्पेन या पुर्तगाल की भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा, ‘लैटिन टीम चैंपियन बनेगी.’ हालांकि वह अपनी भविष्यवाणियों को बदलने के लिए भी मशहूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola