ePaper

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बिटक्वाइन स्कैम में इडी ने किया तलब, पूछताछ

Updated at : 05 Jun 2018 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बिटक्वाइन स्कैम में इडी ने किया तलब, पूछताछ

मुंबई : फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा को प्रवर्तन निदेशालय ने सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इडी ने उन्हें बिटक्वाइन स्कैम में पूछताछ के लिए तलब किया है. राज कुंद्रा मुंबई में इडी दफ्तर अपना पक्ष रखने पहुंचे हैं. इडी व पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच की […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा को प्रवर्तन निदेशालय ने सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इडी ने उन्हें बिटक्वाइन स्कैम में पूछताछ के लिए तलब किया है. राज कुंद्रा मुंबई में इडी दफ्तर अपना पक्ष रखने पहुंचे हैं. इडी व पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच की जांच में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियाें की भूमिका बिटक्वाइन स्कैम में मानी जा रही है. हालांकि यह राज कुंद्रा से पूछताछ व मामले की पड़ताल के बाद ही यह पता चलेगा वे इसके सिर्फ खरीद-बिक्री से जुड़े थे या फिर उन्होंने कोई गड़बड़ी भी की है.

वर्चुअल करेंसी बिटक्वाइट की खरीद-बिक्री पिछले साल के अंत व इस साल के शुरू में काफी चर्चा में आयी. इसकी खरीद-बिक्री से कई लोगों ने खूब कमाई की. मीडिया में इसके चर्चा में आने के बाद सरकार की ओर से बार-बार इस संबंध में चेतावनी दी गयी कि सरकार इसका नियमन नहीं करती है और इसके कारोबार से जुड़े लोग किसी तरह की धोखाधड़ी के शिकार होने पर इसके लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे. बाद में सरकार ने ऐसे लेन-देने के नियंत्रण के लिए विधेयक भी तैयार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola